फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan couple accused of killing their eight year old maid offer her parents patch-up but family denies

पाकिस्तान: पहले की आठ साल की नौकरानी की हत्या, अब परिवार से चाहते हैं सुलह

Mon, 08 Jun 2020 02:55 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 08 Jun 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
pakistan couple accused of killing their eight year old maid offer her parents patch-up but family denies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक जोड़े पर आठ साल की नौकरानी की हत्या करने का आरोप लगा है। वे अब परिवार से सुलह चाहते हैं। नाबालिग लड़की के दादा सैयद फजल हुसैन शाह ने कहा कि परिवार ने कई बार उनसे सुलह करने के लिए संपर्क किया लेकिन हमने मना कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘हमें केवल न्याय चाहिए।’

विज्ञापन

फजल ने इस बात से इनकार किया कि बच्ची के माता-पिता ने उसे जोड़े से कुछ पैसा मिलने के बाद रावलपिंडी भेजा था। उन्होंने कहा, ‘उसके माता-पिता को इस बात का विश्वास दिलाया गया था कि उनके बेटी स्कूल जाएगी और वे उसका अच्छी तरह से ख्याल रखेंगे। जोड़े के यहां हाल ही में एक बच्चे ने जन्म लिया है।’
विज्ञापन



सैयद फजल ने कहा, ‘किसी तरह की तनख्वाह या कुछ और की मांग नहीं की गई। उसके मां-बाप को इस बात का आश्वासन दिया गया था कि उसे शहर में बेहतर शिक्षा और वातावरण दिया जाएगा। उसे चार महीने पहले रावलपिंडी ले जाया गया था और इस दौरान केवल दो-तीन बार मां-बाप से बात करवाई गई। आखिरी बार उसने ईद-उल-फितर के मौके पर अपनी मां से बात की थी लेकिन उनके डर से उनके बारे में कोई शिकायत नहीं की।’
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा कि बच्ची के माता-पिता को आश्वासन दिया गया था कि उसे ईद-उल-अजहा के मौके पर अपने घर जाने की इजाजत दी जाएगी। लड़की के तीन भाई और दो बहने हैं। वह गरीबी के कारण अपनी पढ़ाई शुरू नहीं कर पाई थी और मुजफ्फरगढ़ के लाल चंद्रा स्थित अपने गृहनगर में एक मदरसे में पढ़ाई कर रही थी। 


इसी बीच एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दंपति के मोबाइल फोन से कुछ वीडियो क्लिप भी बरामद किए हैं जिसमें लड़की को प्रताड़ित करने और पिंजरे में कैद किया हुआ देखा जा सकता है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति का डीएनए टेस्ट करने का फैसला लिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं मृतका के साथ शारीरिक शोषण तो नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed