{"_id":"6a25dc4676a74975210ad084","slug":"pakistan-claims-militants-killed-in-multiple-operations-in-restive-northwest-amid-ongoing-security-crackdown-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: उत्तरी वजीरिस्तान में PAK सेना का ऑपरेशन, 27 आतंकियों के मारे जाने का दावा; सुरक्षा हालात तनावपूर्ण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: उत्तरी वजीरिस्तान में PAK सेना का ऑपरेशन, 27 आतंकियों के मारे जाने का दावा; सुरक्षा हालात तनावपूर्ण
Mon, 08 Jun 2026 03:31 AM IST
शिवम गर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 08 Jun 2026 03:31 AM IST
सार
पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में सुरक्षा बलों ने खुफिया आधारित अभियानों के दौरान 27 आतंकियों को मार गिराया। मीर अली और मीरानशाह में हुई इस कार्रवाई की जानकारी आईएसपीआर ने दी।
विज्ञापन
पाकिस्तान सेना
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पाकिस्तान के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 27 आतंकवादियों को मार गिराया है। यह कार्रवाई पिछले 72 घंटों में कई खुफिया-आधारित अभियानों के तहत की गई। पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, यह ऑपरेशन मीर अली और मीरानशाह इलाकों में आतंकियों के ठिकानों पर केंद्रित था।
विज्ञापन
कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई
सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक साथ कई ठिकानों पर कार्रवाई की। इस दौरान भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें 27 आतंकवादी मारे गए। इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। बताया गया है कि ये आतंकी कई आपराधिक और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे।
विज्ञापन
निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल थे आतंकी
आईएसपीआर के बयान के अनुसार, मारे गए आतंकियों पर निर्दोष नागरिकों की लक्षित हत्याओं में शामिल होने का आरोप था। सुरक्षा बलों ने उन्हें विदेशी समर्थित आतंकवाद से जुड़ा बताया है। सेना ने यह भी दावा किया कि इस ऑपरेशन के दौरान स्थानीय नेता शहीद मलिक सैफुल्लाह दावर की हत्या का बदला भी लिया गया। मीरानशाह में हुई इस घटना के जिम्मेदार आतंकियों को इस कार्रवाई में मार गिराया गया।
विज्ञापन
आतंकवाद के खिलाफ अभियान जारी रहेगा
सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है कि इलाके में अभी भी तलाशी और सफाई अभियान जारी है, ताकि किसी भी छिपे हुए आतंकी को खत्म किया जा सके। पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया है कि “अज्म-ए-इस्तेहकाम” अभियान के तहत आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सरकार का लक्ष्य देश से विदेशी समर्थित आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करना है।