फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan claim, India can attack on Pakistan

भारत से खौफजदा पाक का नया शिगूफा, विदेश मंत्री कुरैशी ने सुनाई मनगढ़ंत कहानी

Sun, 07 Apr 2019 05:23 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Sun, 07 Apr 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
Pakistan claim, India can attack on Pakistan
Shah Mehmood Qureshi
बौखलाया पाकिस्तान भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने से बाज नहीं आ रहा। उसने फिर मनगढ़ंत आरोप लगाया कि भारत हमला कर सकता है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दावा किया है कि भारतीय फौज पाकिस्तान पर हमला करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने इसको लेकर एक निश्चित तिथि भी बताई।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि भारत में चल रहे चुनाव के बीच भारत अप्रैल के तीसरे सप्ताह में पाकिस्तान के खिलाफ अधिक सैन्य कार्रवाई करने की योजना बना रहा है। उन्होंने इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दखल देने की गुहार भी लगाई।
विज्ञापन


पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने मुल्तान में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि पाक सरकार के पास विश्वसनीय सूचना है कि भारत एक नई योजना तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि "तैयारी की जा रही है और पाकिस्तान के खिलाफ एक और हमले की संभावना है। हमारी जानकारी के अनुसार, कार्रवाई 16-20 अप्रैल के बीच हो सकती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने इसकी जानकारी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्य देशों को पहले ही दे दी है।

पाकिस्तान ने इससे पहले भी लगातार झूठ बोलते हुए बालाकोट एयर स्ट्राइक और अपने एफ-16 लड़ाकू विमान को भारत द्वारा मार गिराए जाने को कभी स्वीकार नहीं किया। इसके उलट वह लगातार सीमा पर युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed