{"_id":"60fb2a998ebc3e57fd78c95d","slug":"pakistan-cargo-ship-stuck-on-seaview-coast-of-karachi-due-to-disintegration-of-anchor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : लंगर उखड़ने से कराची के सीव्यू तट पर फंसा मालवाहक जहाज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान : लंगर उखड़ने से कराची के सीव्यू तट पर फंसा मालवाहक जहाज
Sat, 24 Jul 2021 02:16 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कराची
एजेंसी, कराची
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 24 Jul 2021 02:16 AM IST
सार
- हांगकांग कंपनी के स्वामित्व वाला ‘एमवी हेंग टोंग’ पोत 98 मीटर लंबा व 20 मीटर चौड़ा
- मालवाहक पोत शंघाई से जा रहा था तुर्की के इस्तांबुल
विज्ञापन
कराची के समुद्री तट पर फंसा मालवाहक जहाज
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के व्यावसायिक शहर कराची के सीव्यू समुद्र-तट के पास एक मालवाहक पोत खराब मौसम के चलते लंगर उखड़ जाने के कारण तट के करीब आ गया।
विज्ञापन
हांगकांग की एक कंपनी के स्वामित्व वाला ‘एमवी हेंग टोंग’ पोत 98 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा है और इसकी क्षमता 3,600 डैडवेट टनेज (डीडब्ल्यूटी) है। इसका निर्माण 2010 में हुआ था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह तक इस पोत को हटाया नहीं जा सका है। कराची पोर्ट ट्रस्ट (केपीटी) के एक अधिकारी ने बताया कि मालवाहक पोत शंघाई से तुर्की के इस्तांबुल जा रहा था और कराची बंदरगाह में पूरी तरह प्रवेश करने से पहले ही इसका लंगर उखड़ गया और यह किनारे जा लगा। अधिकारी के मुताबिक, केपीटी ने पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएसएमए) को जानकारी दी लेकिन वह भी ज्यादा मदद नहीं कर पाई।
विज्ञापन