{"_id":"5f701447cc3b95530c248d5f","slug":"pakistan-bus-fire-news-passenger-bus-catches-fire-in-karachi-13-people-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, आग लगने से यात्री बस पलटी, 13 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, आग लगने से यात्री बस पलटी, 13 लोगों की मौत
Sun, 27 Sep 2020 09:56 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, कराची
पीटीआई, कराची
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 27 Sep 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में यात्री बस में आग
- फोटो : Twitter
पाकिस्तान में एक यात्री बस आग लगने के बाद वह पलट गई जिससे उसमें सवार कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस और बचाव अधिकारियों ने बताया कि हैदराबाद से कराची जा रही एक तेज रफ्तार बस सड़क से फिसल गई और उसमें आग लग गई। उन्होंने कहा कि नूरियाबाद इलाके के पास हुए इस हादसे में कम से कम 13 लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
अतिरिक्त महानिरीक्षक (मोटरवे पुलिस) डॉ आफताब पठान ने मीडिया को बताया कि बस में 22 यात्री सवार थे। उनमें से कई यात्री बस के अंदर फंस गए और आग की चपेट में आ गए। जो लोग बस से निकलने में सफल रहे या जिन्हें बस से निकाला गया, वे सभी जख्मी हालत में हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इनमें से पांच की हालत गंभीर है। अधिकारी बस के मलबे से शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा, यह दुर्घटना हैदराबाद से 60 किलोमीटर दूर हुई और दुर्घटना में वाहन पूरी तरह से नष्ट हो गया।
विज्ञापन