फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Bomb Found in Train at Karachi Cantt Railway Station Defused news and updates

Pakistan: कराची को दहलाने की साजिश नाकाम! कैंट रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेन में मिला टाइम बम

Sat, 23 Dec 2023 02:00 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 23 Dec 2023 02:00 PM IST
सार

एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि स्क्वॉड को बैग में दो किलो विस्फोटक से बना बम मिला। बाकी उपकरणों के साथ इसका वजन पांच किलो के करीब था। इस बम को दो नियंत्रित धमाकों के जरिए डिफ्यूज किया गया। 

विज्ञापन
Pakistan Bomb Found in Train at Karachi Cantt Railway Station Defused news and updates
पाकिस्तान का कराची कैंट रेलवे स्टेशन। - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के कराची को दहलाने की एक बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हुई है। बताया गया है कि यहां कैंट रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में टाइम बम पाया गया। पुलिस के मुताबिक, किसी अज्ञात शख्स ने एक बैग छोड़ दिया था। इसमें पांच किलो का आईईडी डिवाइस मिला। इस बम को बम स्कवॉड ने समय रहते ही डिफ्यूज कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


कराची के डीआईजी ऑपरेशंस ने कहा कि शुक्रवार रात 9.15 बजे उन्हें पेशावर से आ रही पेशावर एक्सप्रेस में एक सीट के नीचे बैग रखा मिला। इस बैग को स्टेशन पर निगाह रख रहे गार्ड ने बरामद कर लिया। खोलने पर इसमें बैटरी, तारों और स्विच से जुड़ा एक टाइम बम मिला। गार्ड ने तुरंत ही इसे डिफ्यूज करने के लिए बम स्क्वॉड को सूचित कर दिया। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि स्क्वॉड को बैग में दो किलो विस्फोटक से बना बम मिला। बाकी उपकरणों के साथ इसका वजन पांच किलो के करीब था। इस बम को दो नियंत्रित धमाकों के जरिए डिफ्यूज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कराची पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर है। यहां कैंट स्टेशन पर हर दिन हजारों यात्री और कार्गो ट्रेनों की आवाजाही होती है। पांच प्लेटफॉर्म वाले इस स्टेशन में इस तरह बम पाए जाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed