फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Bomb blast in Quetta Baluchistan several death and injured

पाकिस्तान : बलूचिस्तान के एक शहर में बम विस्फोट, चार की मौत, दो जख्मी

Sun, 25 Oct 2020 06:49 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 25 Oct 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
Pakistan  Bomb blast in Quetta Baluchistan  several death and injured
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में धमाका - फोटो : pak media

पाकिस्तानी प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में हजरतगंज स्थित पुलिस स्टेशन के पास रविवार को एक बम विस्फोट हुआ। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट से इसकी जानकारी मिली।

विज्ञापन

 


क्वेटा के हजरतगंज क्षेत्र में यह धमाका ऐसे समय हुआ, जब शहर के अयूब मैदान में ‘पाकिस्तान डेमोक्रेटिक अलायंस’ (पीडीएम) की सरकार विरोधी रैली आयोजित हुई। पाकिस्तान डेमोक्रेटिक अलायंस पाकिस्तान की मुख्य विपक्षी पार्टियों का गठबंधन है, जिसने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के विरोध में रैली का आयोजन किया था। हालांकि, रैली का स्थल उस स्थान से 35-40 किलोमीटर दूर है, जहां धमाका हुआ। बलूचिस्तान सरकार ने सुरक्षा कारणों से जनसभा स्थगित करने के लिए पाकिस्तान डेमोक्रेटिक अलायंस से कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, बम विस्फोट पुलिस स्टेशन के समीप हुआ है। घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। विस्फोट के चलते पूरे इलाके में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। बता दें कि पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम के क्वेटा शहर में आतंकवादी अकसर तनाव उत्पन्न करने के लिए आम लोगों को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम देते रहते हैं।
बता दें कि इसी साल जनवरी में क्वेटा की एक मस्जिद में एक बम विस्फोट में हमला हुआ, जिसमें एक इमाम और पुलिस अधिकारी समेत 15 से अधिक लोगों की मौत् हो गई थी। वहीं फरवरी में बलूचिस्तान के क्वेटा की शहराह-ए-अदालत के बाहर हुए जबरदस्त बम विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed