{"_id":"6110026e8ebc3e738e2c0765","slug":"pakistan-blast-in-quetta-near-unity-chowk-area-leaving-policemen-dead-and-many-injured-all-updates-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: क्वेटा में यूनिटी चौक के पास विस्फोट, दो पुलिसकर्मियों की मौत, कम से कम 13 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: क्वेटा में यूनिटी चौक के पास विस्फोट, दो पुलिसकर्मियों की मौत, कम से कम 13 घायल
Sun, 08 Aug 2021 10:06 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:06 PM IST
सार
पाकिस्तान के क्वेटा में रविवार की रात एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में कम से कम दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है वहीं कई अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के क्वेटा में विस्फोट
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के क्वेटा में यूनिटी चौक इलाके के पास रविवार रात एक विस्फोट हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना में दो पुलिसकर्मियों के मारे जाने की खबर है। पुलिस के अनुसार इस विस्फोट में कम से कम 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
'डॉन' समाचार पत्र की एक रिपोर्ट के अनुसार बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने एक बयान में बताया है कि यह विस्फोट एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किया गया था। उन्होंने बताया कि बम एक मोटरसाइकिल में लगाया गया था।
विज्ञापन
बलूचिस्तान के इंस्पेक्टर जनरल मोहम्मद ताहिर राय ने बताया कि मोटरसाइकिल में आईईडी लगाई गई थी, जिसमें रिमोट से विस्फोट किया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
#UPDATE | At least 13 people have sustained injuries in the blast, police say. Details awaited: Pakistan media
— ANI (@ANI) August 8, 2021
जिओ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार यह विस्फोट पुलिस की एक वैन के पास हुआ। क्वेटा के डीआईजी ने बताया घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे तक टूट गए।
बलूचिस्तान की शांति को भंग करना चाहते हैं आतंकी
शाहवानी ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवादी बलूचिस्तान की शांति को भंग करना चाहते हैं और डर फैलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, हम ऐसे लोगों को न्याय के कटघरे में खड़ा करेंगे जो शांतिपूर्ण बलूचिस्तान में खलल डालना चाहते हैं।
उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले क्वेटा सेरेना होटल की पार्किंग में एक विस्फोट हुआ था। इस घटना में पांच लोग मारे गए थे और दर्जनों घायल हुए थे। इसके बाद भी शहर में कई हमले हुए हैं जिनमें कई सुरक्षा अधिकारियों और नागरिकों की जान गई है।
पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने की हमले की निंदा
पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए इस हमले की पीपीपी (पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी) अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने भी निंदा की है। बिलावल इन दिनों क्वेटा के दौरे पर ही हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि क्वेटा में हुए बम विस्फोट की निंदा करता हूं।
बिलावल ने लिखा कि सरकार को आतंकवादियों का तुष्टीकरण बंद करना चाहिए और राष्ट्रीय कार्य योजना को लागू करना चाहिए।
Condemn the bomb blast in Quetta. The government must stop appeasing terrorists and implement the National Action Plan.
— BilawalBhuttoZardari (@BBhuttoZardari) August 8, 2021