फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Bilawal Bhutto Nawaz Sharif, says he was also a 'puppet' Prime Minister Like Imran Khan

बिलावल भुट्टो ने खोली नवाज शरीफ की पोल, कहा- इमरान की तरह वह भी थे 'कठपुतली' प्रधानमंत्री

Sun, 23 Feb 2020 09:17 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, लाहौर
पीटीआई, लाहौर Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 23 Feb 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Bilawal Bhutto Nawaz Sharif, says he was also a 'puppet' Prime Minister Like Imran Khan
बिलावल भुट्टो (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विपक्षी दलों की एकता के अपने बयान से पलटते हुए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा है कि इमरान खान की तरह ही पीएमएल-एन के प्रमुख नेता नवाज शरीफ भी कठपुतली प्रधानमंत्री थे। बिलावल के हवाले से ‘डॉन न्यूज’ ने एक खबर में कहा कि इमरान खान से पहले, नवाज शरीफ एक कठपुतली प्रधानमंत्री थे। 

विज्ञापन


शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ पर निशाना साधते हुए पीपीपी नेता ने कहा, 'सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की तरह पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) भी संसद को महत्व नहीं देती है। नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता की अहम भूमिका है लेकिन वह (शहबाज) लंदन में हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही लौटेंगे और नेता विपक्ष की अपनी भूमिका निभाएंगे।'
विज्ञापन


शरीफ के भाई को लेकर बिलावल ने कहा कि जब पंजाब के लोगों को अपने नेता की जरूरत होती है तो वह गायब रहते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पिछले नवंबर से लंदन में इलाज चल रहा है और शहबाज वहां उनकी देखभाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलावल के बयान पर टिप्पणी करते हुए पीएमएल-एन के एक सांसद ने कहा, 'बिलावल एक बच्चा है और उनकी शरीफ विरोधी टिप्पणियों का जवाब देना विपक्ष की राजनीति को सही तरह से प्रतिबिंबित नहीं करता। पीटीआई हताशा के चलते विपक्ष में फूट डालने की कोशिश कर रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed