{"_id":"5e62769e8ebc3eeb4763c7bd","slug":"pakistan-bar-council-challenges-order-to-dismiss-musharraf-death-sentence-in-pakistan-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुशर्रफ की मौत की सजा खारिज करने पर पाकिस्तान बार काउंसिल पहुंचा सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मुशर्रफ की मौत की सजा खारिज करने पर पाकिस्तान बार काउंसिल पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
Fri, 06 Mar 2020 09:43 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 06 Mar 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
परवेज मुशर्रफ
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान बार काउंसिल ने पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ को देशद्रोह के मामले में सुनाई गई मौत की सजा को खारिज करने के लाहौर हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। शुक्रवार को मीडिया में ऐसी खबर आई।
विज्ञापन
इस्लामाबाद की एक विशेष अदालत ने सेवानिवृत जनरल मुशर्रफ (74) को चर्चित देशद्रोह मामले में छह साल तक सुनवाई के बाद पिछले साल 17 दिसंबर को मौत की सजा सुनाई थी। मुशर्रफ फिलहाल दुबई में हैं।
विज्ञापन
हालांकि लाहौर हाईकोर्ट ने 13 जनवरी को मुशर्रफ के खिलाफ चर्चित देशद्रोह मामले 'असंवैधानिक' करार दिया था, जिसके बाद उनकी सजा खत्म हो गई थी। पाकिस्तान बार काउंसिल ने गुरुवार को लाहौर हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ याचिका दायर की।
विज्ञापन