फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Ban on jeans and t shirts for students at Agricultural University Faisalabad in Punjab

पाबंदी: पाकिस्तानी विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं के जींस-टीशर्ट पहनने पर प्रतिबंध

Thu, 30 Dec 2021 06:20 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 30 Dec 2021 06:20 AM IST
सार

फेडरल डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन (एफबीई) ने पाकिस्तान के पंजाब में कृषि विश्वविद्यालय फैसलाबाद छात्र-छात्राओं के पहनावे और रहने-सहने पर कुछ पाबंदियां लगाई हैं। टोबा टेक सिंह स्थित सब-कैंपस में लड़कों को स्किनफिट मल्टी पॉकेट, फेडेड या कटी-फटी जींस, ट्राउजर के चप्पल और संदेश लिखें टी-शर्ट पहने से रोक दिया।

विज्ञापन
Pakistan: Ban on jeans and t shirts for students at Agricultural University Faisalabad in Punjab
पाकिस्तान : कृषि विश्वविद्यालय फैसलाबाद - फोटो : twitter

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब में कृषि विश्वविद्यालय फैसलाबाद छात्र-छात्राओं के पहनावे व रहन-सहन पर पाबंदियां लगाई हैं। टोबा टेक सिंह स्थित सब-कैंपस में लड़कों को स्किनफिट मल्टी पॉकेट, फेडेड या कटी-फटी जींस, ट्राउजर के चप्पल और संदेश लिखें टी-शर्ट पहने से रोक दिया। वे पोनी टेल व लंबे बाल भी नहीं रखेंगे। लड़कियों को इन पाबंदियों के साथ बालियां, स्लीपर, ब्रेसलेट आदि न पहनने के लिए कहा है।

विज्ञापन


कुछ माह पहले भी फेडरल डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन (एफबीई) ने इसी प्रकार के प्रतिबंधों की घोषणा की थी। आदेश में कहा कि लड़कियां जींस के साथ स्लीक्लैस टीशर्ट व शर्ट, हल्की पारदर्शिता वाले या स्किन टाइट परिधान, चमकदार आभूषण, पायल न पहनें। उन्हें हैवी मेकअप भी नहीं करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


शिक्षण संस्थानों पर नियंत्रण करने वाले एफडीई ने इससे पहले दिए आदेश में शिक्षिकाओं से कहा था कि वे जींस व टाइट कपड़े न पहनें। पुरुषों को जींस, टीशर्ट से रोका था। बाल कटवाने, दाढ़ी ट्रिम करने, नाखून काटने जैसे निर्देश भी दिए थे। विश्वविद्यालय से पहले खैबर पख्तूनख्वा के दो विश्वविद्यालय ने भी सख्त ड्रेस कोड लागू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के टोबा टेक सिंह स्थित कृषि विद्यालय में विद्यार्थियों के पहनावे व रहन-सहन पर बंदिशें

  • लड़के : मल्टी पॉकेट फेडेड या फटी जींस व ट्राउजर, कैप, चप्पल व संदेश लिखे टी-शर्ट पहनने से रोका। 
  • लड़कियां : जींस, स्लीवलैस टीशर्ट, शर्ट हल्के पारदर्शी स्किन टाइट परिधान, चमकदार आभूषण, बालियां, ब्रेसलेट, पायल, मेकअप भी प्रतिबंधित।


पाकिस्तान में बिजली गैस के लिए प्रदर्शन
बिजली और गैस की कटौती से जूझ रहे पाकिस्तान के लक्की शहर में बड़ी संख्या में नकाबपोश महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया दर्शन के अनुसार महिलाओं ने बल्लू से मियांवाली जोड़ने वाली सड़क पर जाम लगा दिया। बिजली और गैस की किल्लत के नारे लिखी तख्तियां थी। महिलाओं ने बताया बिजली की समस्या बढ़ा दी हैं।

किसानों का खाद के लिए विरोध प्रदर्शन 
द डॉन की खबर के अनुसार, खाद विक्रेताओं की हड़ताल से यूरिया न मिलने से परेशान पीरमहल के किसानों प्रदर्शन करते हुए फैसलाबाद मुल्तान हाईवे और रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगा दिया इससे हाइवे पर 1 घंटे तक ट्रैफिक बंद रहा। किसानों ने कहा कि सरकारी मूल्य पर खाद भेजना भरोसा दिलाया गया था लेकिन घंटों बाद भी नहीं मिली। किसानों ने बुधवार से खाद की तहत कीमत पर उपलब्ध कराने का आश्वासन के बाद धरना खत्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed