फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Asia Bibis relative murder, Ishaninda case

पाकिस्तान : ईशनिंदा मामले में बरी आसिया बीबी के रिश्तेदार की हत्या

Wed, 27 May 2020 03:54 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, शेखपुरा।
वर्ल्ड डेस्क, शेखपुरा। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 27 May 2020 03:54 AM IST
विज्ञापन
Pakistan: Asia Bibis relative murder, Ishaninda case
आसिया बीबी - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखपुरा शहर में ईशनिंदा के आरोप से बरी हो चुकी पाकिस्तान की ईसाई महिला आसिया बीबी के एक रिश्तेदार की हत्या कर दी गई है। यूनुस 24 मई को खेत में गया था, लेकिन रात होने के बावजूद घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसका शव खेत में मिला। यूनुस का गला रेतकर हत्या की गई थी।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के यूनुस की हत्या बदला लेने की मंशा से की गई है। बता दें कि आसिया बीबी को ईशनिंदा मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर से निंदा के बाद 2018 में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने उनकी मौत की सजा खारिज कर दी थी। जिसके बाद कई कट्टरपंथी भड़क गए थे। आसिया बीबी फिलहाल कनाडा में रह रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed