फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan arrest warrant issued for Jaish chief Masood Azhar action in terrorist funding case

पाक में जैश प्रमुख मसूद अजहर की गिरफ्तारी वारंट जारी, आतंकी वित्त पोषण मामले में कार्रवाई

Fri, 08 Jan 2021 05:51 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लाहौर
एजेंसी, लाहौर Published by: देव कश्यप Updated Fri, 08 Jan 2021 05:51 AM IST
विज्ञापन
Pakistan arrest warrant issued for Jaish chief Masood Azhar action in terrorist funding case
मसूद अजहर (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को एक आतंक निरोधी अदालत (एटीसी) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के मुखिया मसूद अजहर का गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। मसूद अजहर 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हमले और साल 2001 में भारतीय संसद पर आतंकी हमले का मास्टर माइंड है।

विज्ञापन


अजहर का नाम संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंधित वैश्विक आतंकी सूची में भी शामिल है। फिलहाल उसके अपने पैतृक शहर बहावलपुर में एक ‘सेफ हाउस’ में छिपे होने की सूचना है। मसूद के खिलाफ कार्रवाई को पाकिस्तान की तरफ से वैश्विक आतंकी वित्त पोषण निगरानी संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की वित्तीय प्रतिबंधों की ग्रे सूची से बाहर निकलने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान का नाम जून, 2018 से मौजूद है।
विज्ञापन



गुजरांवाला की आतंक निरोधी अदालत ने जैश के कुछ सदस्यों के खिलाफ दाखिल आतंकी वित्त पोषण मामले में सुनवाई के दौरान अजहर का वारंट जारी किया। यह मामला पंजाब पुलिस के काउंटर टेररिजम डिपार्टमेंट (सीटीडी) की तरफ से दाखिल किया गया है। एक अधिकारी के मुताबिक, एटीसी गुजरांवाला की जज नताशा नसीम सपरा ने मसूद अजहर की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया। जज ने सीटीडी को वारंट पर अमल करते हुए अजहर को अदालत में पेश करने का आदेश दिया। सीटीडी ने जज से कहा था कि जैश प्रमुख अजहर आतंकी वित्त पोषण और जिहादी साहित्य की बिक्री में शामिल है। अधिकारी ने बताया कि एटीसी जज ने सीटीडी इंस्पेक्टर के आग्रह के बाद जैश प्रमुख का गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजहर भारत में भगोड़ा घोषित है। उसे 1999 में आतंकियों ने भारतीय विमान आईसी-814 का अपहरण करने के बाद काबुल ले जाकर यात्रियों के बदले रिहा कराया था। रिहा होने के बाद ही अजहर ने जैश-ए-मोहम्मद का गठन कर भारत में आतंकी हमले कराने शुरू किए थे।


पुलवामा हमले के बाद किया था कार्रवाई का दावा
फरवरी, 2019 में भारत में पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की पंजाब राज्य पुलिस ने आतंकी वित्त पोषण के खिलाफ अभियान छेड़ने की घोषणा की थी। इस दौरान गुजरांवाला में जैश के करीब छह प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये की नगदी बरामद करने का दावा किया गया था। सीटीडी का आरोप है कि गिरफ्तार किए गए छह संदिग्ध जैश की वित्तीय गतिविधियों के लिए फंड जुटाने का काम करते हैं। इन छह लोगों के खिलाफ गुजरांवाला की आतंक निरोधी अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed