{"_id":"5e94023d8ebc3e769e4885c3","slug":"pakistan-armys-mushshak-trainer-aircraft-crashed-during-routine-training-flight-near-gujrat-two-pilots-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के गुजरात में पाक सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के गुजरात में पाक सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट की मौत
Mon, 13 Apr 2020 12:43 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 13 Apr 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में सोमवार को नियमित अभ्यास के दौरान सेना के एक लड़ाकू जेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो पायलटों की मौत हो गई। सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीसी) ने बताया कि यह दुर्घटना पंजाब प्रांत के गुजरात क्षेत्र में घटी।
विज्ञापन
उसने एक बयान में बताया कि विमान के दोनों पायलट मेजर उमर और लेफ्टिनेंट फैजान की इस हादसे में मौत हो गई। उमर इंस्ट्रक्टर पायलट थे और फैजान प्रशिक्षु। सेना के अनुसार हादसे की सटीक वजह का फिलहाल पता नहीं चला है। वैसे नीचे जमीन पर कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
सेनाध्यक्ष जनरल कमर बाजवा ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा था, 'मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी जान देना सर्वोच्च बलिदान है। उनकी आत्मा को शांति मिले। मेरी सहानुभूति शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।' जुलाई 2019 में रावलपिंडी के उपनगरीय इलाके में एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 17 लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन
आईएसपीआर ने कहा था कि इस दुर्घटना में सेना के पांच अधिकारी और 12 नागरिक शहीद हुए थे। बयान में आगे कहा गया था कि 12 अन्य नागरिक घायल हो गए थे जब विमान घर के अंदर गिर गया। उस समय ज्यादातर लोग घर के अंदर सो रहे थे।