फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Army killed several people in balochistan without any legal action: Human Rights Organisation

'किल एंड डंप' नीति का शिकार बलूच: मानवाधिकार संगठन का आरोप- पाकिस्तानी सेना ने सात निर्दोष लोगों का किया कत्ल

Mon, 09 Mar 2026 05:23 PM IST
Nirmal Kant वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वेटा (पाकिस्तान)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वेटा (पाकिस्तान) Published by: Nirmal Kant Updated Mon, 09 Mar 2026 05:23 PM IST
सार

मानवाधिकार संगठन ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने ‘किल एंड डंप’ नीति के तहत बलूचिस्तान में कई निर्दोष नागरिकों को जबरन गायब करने के बाद मार दिया। संगठन के अनुसार नादिल और शेर जान समेत कई लोगों के शव अलग-अलग इलाकों में मिले। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
Pakistan Army killed several people in balochistan without any legal action: Human Rights Organisation
पाकिस्तानी सेना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तानी सेना की बलूचों पर ज्यादती का एक और मामला सामने आया है। एक मानवाधिकार संगठन ने आरोप लगाया है कि करीब सात बलूच नागरिकों को बिना किसी अदालत के आदेश के मार दिया गया।
विज्ञापन


बलूच नेशनल मूवमेंट के मानवाधिकार विभाग (पांक) ने कहा कि अवारन जिले में दो भाइयों नादिल बलूच और शेर जान को बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के मार दिया गया। मानवाधिकार विभाग ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने इन्हें जबरदस्ती पकड़कर गायब कर दिया था। 
विज्ञापन


शव कहां मिले और कब?
मानवाधिकार संगठन ने बताया कि नादिल का शव गोलियों से छलनी करके आठ मार्च को अवारन के जाहू कोटू इलाके में फेंक दिया गया। आरोप है कि हत्या से करीब चार महीने पहले तक उसे गैरकानूनी हिरासत में रखा गया था। उसी दिन शेर का क्षत-विक्षप्त शव बाद में अवारन के तीरतागे इलाके में मिला। उसे 21 नवंबर, 2025 को पाकिस्तानी कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने हब चौकी मुख्य बाजार से जबरदस्ती गायब कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘किल एंड डंप’ नीति क्या है?
पांक ने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि इन दोनों भाइयों की हत्या बलूचिस्तान में आम तौर पर अपनाई जाने वाली 'किल एंड डंप' (मारो और फेंक दो) नीति को दिखाती है। इस नीति में लोगों को जबरदस्ती गायब किया जाता है और लंबे समय तक गैरकानूनी हिरासत में रखने के बाद उन्हें मृत पाया जाता है। 

और कौन मारे गए?
संगठन ने आगे बताया कि पांच मार्च को पंजगुर जिले के परूम इलाके में डेथ स्क्वाड ने दो युवा वाहन चालकों को निशाना बनाकर मार डाला। मरने वालों की पहचान 20 साल के नियाज बलूच और 20 साल के जाकिर बलूच के तौर पर हुई।

जांच और दोषियों को सजा की मांग  
इस मानवाधिकार संस्था ने नियाज और जाकिर की हत्याओं की स्वतंत्र और पारदर्शी जांच और जिम्मेदार लोगों को सजा देने की भी मांग की। पांक ने आगे बताया कि हलीम बलूच का क्षत-विक्षप्त शव छह मार्च को पंजगुर के सरीकुरान इलाके में जबरदस्ती गायब किए जाने के बाद मिला था।

हलीम और हसनी का मामला क्या है?
मानवाधिकार संस्था के मुताबिक, पंजगुर के खुदाबदन में रहने वाले और अपनी दुकान चलाने वाले हलीम को 20 फरवरी को डेथ स्क्वॉड ने उनके घर से जबरदस्ती गायब कर दिया था। इस बीच, मानवाधिकार संस्था बलूच यकजेहती कमेटी (बीवाईसी) ने बताया कि हम्माल हसनी को पाकिस्तान के फ्रंटियर कॉर्प्स के लोगों ने 6 मार्च को पंजगुर जिले के कोह सब्ज पलंतक इलाके में मार डाला था। हसनी एक वकील थे। 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान पर पड़ी युद्ध की मार, शहबाज बोले- बंद रहेंगे स्कूल, घर से काम करें कर्मचारी


बलूच यकजेहती कमेटी ने क्या कहा?
बीवाईसी ने कहा, हम्माल हसनी की हत्या उसी तर्ज पर हुई है, जिसे मानवाधिकार संगठन दो दशकों से अधिक समय से दर्ज कर रहे हैं। एक बलूच नागरिक को पकड़ लिया जाता है, किसी दूर के इलाके, घर या चेकपॉइंट पर ले जाया जाता है और मरा हुआ उसके परिवार को लौटाया जाता है। अधिकारी या तो उसे फर्जी मुठभेड़ में मारा गया उग्रवादी बता देते हैं या कोई जानकारी नहीं देते। 

हालात कितने गंभीर हैं?
पंजगुर में एक अलग घटना में, एक और चालक उमर जान (19 वर्षीय) को पांच मार्च को परूम इलाके में पाकिस्तान की मदद से चल रहे डेथ स्क्वॉड ने गोली मार दी थी। उमर की बेरहमी से हत्या की निंदा करते हुए बीवाईसी ने कहा, पिछले साल ये हत्याएं बढ़ीं और बिना किसी नतीजे के जारी रहीं। मानवाधिकार संगठनों को पाकिस्तान सरकार से बलूचिस्तान के मौजूदा हालात के बारे में पूछना चाहिए। हर किसी की जिंदगी मायने रखती है। बलूचिस्तान को इंसाफ मिलना चाहिए। तुरंत दखल के बिना युवाओं और बेगुनाह लोगों की हत्याएं जारी रहेंगी और दुनिया इंसानियत के बजाय चुप्पी चुन लेगी। 

इनपुट: आईएएनएस






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed