फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Army chief General Munir leaves for Washington on his first official trip to US

Pakistan: सेना प्रमुख जनरल असीम मुनिर अमेरिका के दौरे पर, पाकिस्तान के अंदरूनी हालात को लेकर चर्चा की संभावना

Sun, 10 Dec 2023 10:58 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 10 Dec 2023 10:58 PM IST
सार

आतंकियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान अब खुद आतंकवाद से ग्रस्त हो गया है। आए दिन पाकिस्तान में बम ब्लास्ट की खबरें सामने आती रही है। आंतकी घटनाओं के चलते देश में सफल आम चुनाव करवाना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसी बीच, पाकिस्तान के सेना प्रमुख अमेरिका दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन
Pakistan Army chief General Munir leaves for Washington on his first official trip to US
पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनिर - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनिर अमेरिका के वाशिंगटन के लिए रवाना हो गए हैं। यह उनकी अमेरिका की पहली आधिकारिक यात्रा है। सेना ने इस दौरे को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान जनरल असीम मुनिर यूएसए के वरिष्ठ सैन्य और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 
विज्ञापन


तालिबान ही बना पाकिस्तान के लिए सिरदर्दी
तालिबान सरकार बनने के बाद से ही पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तकरार बढ़ती ही जा रही है। पाकिस्तान का आरोप है कि स्थानीय तालिबाानी आतंकी पाकिस्तान में हमलों के लिए जिम्मेदार हैं। जिसको लेकर दोनों देश एक-दूसरे पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। विगत कुछ दिन पहले अमेरिका द्वारा भी काबुल को हिदायत दी गई थी कि काबुल का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए नहीं किया जाना चाहिए। चुनावी सरगर्मियों के बीच बढ़ते आतंकी हमले भी पाकिस्तान के लिए अब सिरदर्दी बन गया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की अंदरूनी हालात खराब
बता दें उनकी यात्रा ऐसे वक्त में हो रही है जब पाकिस्तान नकदी संकट से जूझ रहा है। पाकिस्तानी मीडिया में यह चर्चा की जा रही है कि वह इस दौरे में देश की गंभीर आर्थिक, राजनीतिक, सुरक्षा चुनौतियों को लेकर अमेरिका के सैन्य अधिकारियों से चर्चा करेंगे। हालांकि विशेषज्ञों की मानें तो अगले वर्ष आठ फरवरी को पाकिस्तान में आम चुनाव है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख का अमेरिका दौरे को इससे जोड़कर भी देखा जा रहा है। इसमें कोई शक नहीं है कि पाकिस्तान में आम चुनाव को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है, सुरक्षा के बीच सफल चुनाव करवाना पाकिस्तान के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। वहीं पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति जग जाहिर है। आईएमएफ द्वारा तीन बिलियन डॉलर का ऋण देने के बाद ही पाकिस्तान डिफॉल्ट राष्ट्र की लिस्ट में आने से बचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल मुनिर का अमेरिकी दौरा द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ अफगानिस्तान की स्थिति को लेकर हो रहा है। अमेरिका के विशेष दूत टॉम वेस्ट के पाकिस्तान दौरे और नागरिक और सैन्य दोनों अधिकारियों से मुलाकात के ठीक एक दिन बाद वह अमेरिका के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed