फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan application to join the BRICS group of nations in 2024 Russia assistance membership news and updates

BRICS: पाकिस्तान ने ब्रिक्स की सदस्यता के लिए किया आवेदन, इस देश की मदद से संगठन में शामिल होने की जताई उम्मीद

Wed, 22 Nov 2023 01:21 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,मॉस्को Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 22 Nov 2023 01:21 PM IST
सार

रूसी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने उम्मीद जताई है कि 2024 में ब्रिक्स संगठन की सदस्यता हासिल करने के लिए उसने रूस से मदद मिलने की उम्मीद जताई है। 

विज्ञापन
Pakistan application to join the BRICS group of nations in 2024 Russia assistance membership news and updates
ब्रिक्स देशों के नेता। - फोटो : ANI

विस्तार

विकासशील देशों के संगठन ब्रिक्स की लगातार बढ़ती लोकप्रियता के बीच अब पाकिस्तान ने इसमें शामिल होने के लिए आवेदन कर दिया है। रूस की तास न्यूज एंजेंसी ने इसकी जानकारी दी है। रूस में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने आवेदन भरने के साथ ही ब्रिक्स में सदस्यता दिलाने के लिए रूस से मदद मांगी है। 
विज्ञापन


रूसी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने उम्मीद जताई है कि 2024 में ब्रिक्स संगठन की सदस्यता हासिल करने के लिए उसने रूस से मदद मिलने की उम्मीद जताई है। 
विज्ञापन


इसी साल बढ़ी है ब्रिक्स में सदस्यों की संख्या
गौरतलब है कि ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के मूल ढांचे वाले ब्रिक्स गठबंधन ने इसी साल अपने सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 11 करने की घोषणा की। नए सदस्यों में अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को समूह के नए सदस्यों के रूप में शामिल करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ने नहीं दी थी ब्रिक्स के विस्तार को तवज्जो
हालांकि, पाकिस्तान ने ब्रिक्स के विस्तार की खबर को तवज्जो नहीं देने की कोशिश करते हुए कहा था कि उसने इसमें शामिल होने के लिए अभी तक औपचारिक अनुरोध नहीं किया है। पाकिस्तान की विदेश कार्यालय ने कहा था कि हम ताजा घटनाक्रमों की समीक्षा करेंगे और ब्रिक्स के साथ अपने भविष्य के संबंधों के बारे में दृढ़ संकल्प करेंगे। हम अंतरराष्ट्रीय सहयोग की भावना को बढ़ावा देने और समावेशी बहुपक्षवाद को पुनर्जीवित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने प्रयास जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed