फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan and Turkey stunned by US report on the recruitment of child soldiers

मानव तस्करी : बाल सैनिकों की भर्ती पर अमेरिकी रिपोर्ट से बौखलाए पाकिस्तान और तुर्की

Sun, 04 Jul 2021 12:56 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद/इस्तांबुल
एजेंसी, इस्लामाबाद/इस्तांबुल Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 04 Jul 2021 12:56 AM IST
सार

  • पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को अपने बयान में कहा कि अमेरिका का यह कदम एक तथ्यात्मक त्रुटि और समझ की कमी को दर्शता है। उसने अमेरिकी रिपोर्ट पर नाखुशी जताते हुए निराधार दावों की समीक्षा का आग्रह किया है।

विज्ञापन
Pakistan and Turkey stunned by US report on the recruitment of child soldiers
Pakistan turkey Flag - फोटो : iStock

विस्तार

मानव तस्करी पर अमेरिका द्वारा जारी एक रिपोर्ट में पाकिस्तान और तुर्की को बाल सैनिकों की भर्ती करने वाले देशों की सूची में डालने पर दोनों ही देश बौखला उठे हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने रिपोर्ट को आधारहीन बताया, तुर्की ने इसे पूरी तरह खारिज किया
पाकिस्तान ने इस रिपोर्ट को आधारहीन बताते हुए अमेरिकी बाल सैनिक रोकथाम अधिनियम (सीएसपीए) की सूची को खारिज किया जबकि तुर्की ने पूरी रिपोर्ट को ही सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को अपने बयान में कहा कि अमेरिका का यह कदम एक तथ्यात्मक त्रुटि और समझ की कमी को दर्शता है। उसने अमेरिकी रिपोर्ट पर नाखुशी जताते हुए निराधार दावों की समीक्षा का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, तुर्की के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बाल सैनिकों की भर्ती संबंधी रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि हम सीरिया द्वारा बाल सैनिकों की भर्ती करने वाले सशस्त्र लड़ाकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की आलोचना करते हैं। तुर्की ने अपना रिकॉर्ड इस मामले में पूरी तरह साफ बताते हुए वाशिंगटन पर सीरियाई कुर्द आतंकियों के अमेरिकी समर्थन पर दोहरे मानक व पाखंड अपनाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed