PAK-Afghanistan War News LIVE: पीएम शरीफ बोले- मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार; तालिबान ने आर्मी कैंप पर हमला किया
{"_id":"69a0fe658dc885639a06ac68","slug":"pakistan-afghanistan-war-news-pakistan-declared-open-war-against-afghanistan-2026-02-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"PAK-Afghanistan War News LIVE: पीएम शरीफ बोले- मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार; तालिबान ने आर्मी कैंप पर हमला किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Fri, 27 Feb 2026 09:31 PM IST
Love Gaur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Love Gaur
Updated Fri, 27 Feb 2026 09:31 PM IST
खास बातें
Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान पर तालिबान के हमले के बाद अब खुली जंग का एलान हो चुका है। पाकिस्तान की तरफ से काबुल और कंधार पर बमबारी की गई। पाकिस्तान ने ऑपरेशन 'गजब-लिल-हक' में 133 की मौत का दावा किया है। वहीं अफगानिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। अफगान सैनिकों ने सीमा पर हमले तेज कर दिए हैं। ऐसे में पढ़ें पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष से जुड़े सभी अपडेट्स सबसे पहले अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में...
विज्ञापन
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच खुली जंग का एलान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:42 PM, 27-Feb-2026
पाकिस्तान: अफगानिस्तान से संघर्ष पर फजलुर रहमान ने जारी किया बयान
जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई) के प्रमुक मौलाना फजलुर रहमान ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालात पर चिंता जताई। रहमान ने कहा कि हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए संयम, बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाना जरूरी है। जेयूआई प्रमुख की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पाकिस्तान की सुरक्षा चिंताएं सही हैं। उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। लेकिन अफगानिस्तान की संप्रभुता और उसके अंदरूनी हालात का सम्मान होना चाहिए।09:25 PM, 27-Feb-2026
फजलुर रहमान ने टकराव पर चिंता जताई, कहा- कूटनीतिक समाधान पर जोर दें दोनों देश
पाकिस्तान के राजनीतिक संगठन- जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने भी दोनों देशों के टकराव पर चिंता जताई। मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए रहमान ने दोनों पक्षों से संयम, संवाद और कूटनीतिक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सुरक्षा संबंधी चिंताएं जायज हैं और उन्हें स्वीकार किया जाना चाहिए। अफगानिस्तान की संप्रभुता और उसकी आंतरिक चुनौतियों का भी सम्मान किया जाना चाहिए। दोनों पक्षों की भावनात्मक प्रतिक्रियाएं दोनों देशों के लिए जटिलताएं बढ़ा रही हैं। रहमान ने कहा कि दोनों सरकारों को संतुलित नजरिया अपनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत मानदंडों के मुताबिक सक्रिय कूटनीतिक प्रयास करने चाहिए। एकतरफा सैन्य कार्रवाई से जटिलताएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन
08:48 PM, 27-Feb-2026
अफगानिस्तान पाकिस्तान के बीच वार्ता की खबरें, भारत ने PAK को लिया आड़े हाथ
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच वार्ता की खबरें भी सामने आई हैं। हालांकि, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। दोनों देशों के टकराव के बीच भारत ने पाकिस्तान को लिया आड़े हाथ लिया है। रमजान के महीने में हमले को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गत 22 फरवरी को ही बयान जारी कर दिया था। उन्होंने कहा, अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़ी निंदा करता है। इसमें महिलाओं और बच्चों समेत आम नागरिक मारे गए हैं। ऐसा करके पाकिस्तान की अपनी अंदरूनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और आजादी के प्रति अपना समर्थन दोहराता है।08:05 PM, 27-Feb-2026
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच झड़प तेज, संयुक्त राष्ट्र ने की शांति की अपील
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शांति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। शुक्रवार को अफगानिस्तान में मानवाधिकारों की स्थिति पर नजर रखने वाले संयुक्त राष्ट्र के पदाअधिकारी रिचर्ड बेनेट ने शांति की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तनाव में कई लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें अफगान नागरिक भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'मैं एक बार फिर शांति बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार तथा मानवीय कानूनों, विशेषकर नागरिकों की सुरक्षा का सम्मान करने की अपील करता हूं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मौजूदा तनाव दुर्भाग्यवश हिंसा में बदल गया है। तत्काल तनाव कम करना आवश्यक है।'गौरतलब है कि दोनों देश लंबे समय से सीमा संघर्ष में उलझे हुए हैं। सबसे हालिया टकराव में पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन गजब लिल-हक' शुरू किया है। इस ऑपरेशन में काबुल, पक्तिया और कंधार में कई सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया। अफगानिस्तान ने भी शुक्रवार को पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए।
टकराव बढ़ने से उपजी चिंताओं के बीच संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने भी सीमा पर झड़पों और घातक हवाई हमलों के बीच अफगानिस्तान और पाकिस्तान से संवाद की अपील की। उन्होंने गुरुवार को कहा, 'यह स्थिति बल प्रयोग बढ़ाने के बजाय तत्काल राजनीतिक संवाद की मांग करती है।'
07:25 PM, 27-Feb-2026
टकराव से बढ़ी चिंता के बीच अफगानिस्तान की दो टूक- हमने संप्रभुता पर हमले का जवाब दिया
पाकिस्तान के साथ टकराव के बीच बढ़ी चिंताओं के बीच अफगानिस्तान ने दो टूक जवाब दिया है। कतर के साथ बातचीत के दौरान अफगानिस्तान ने कहा, हमने संप्रभुता पर हमले का जवाब दिया है। गोलाबारी के बीच अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने कतर के विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलअजीज अल-खुलैफी से फोन पर बात की। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक टोलो न्यूज ने विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के हवाले से कहा, बातचीत के दौरान मुत्तकी ने क्षेत्रीय मुद्दों, खासकर इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के सैन्य शासन के बीच हाल की झड़पों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और रक्षा सेनाओं ने हालिया कार्रवाई अफगानिस्तान की संप्रभुता, हवाई क्षेत्र और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा को ध्यान में रखते हुए की है। तय किए गए लक्ष्यों पर सफल सैन्य कार्रवाई की गई।06:55 PM, 27-Feb-2026
पाकिस्तानी सेना ने 274 लोगों को मार गिराने का दावा किया
पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के खेमे में 274 लोगों को मार गिराने का दावा किया है। डॉन की रिपोर्ट में सैन्य प्रवक्ता (डीजीआईएसपीआर) के हवाले से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:27 PM, 27-Feb-2026
पाकिस्तान की गीदड़भभकी, कहा- हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भारी तनाव जारी है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही है। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शरीफ ने लिखा, पाकिस्तान के लोग और सुरक्षा बल देश की सुरक्षा, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हमेशा तैयार हैं। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने पक्का इरादा कर लिया है कि वे किसी भी हालत में देश की शांति और सुरक्षा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। हमारी सेना में किसी भी हमलावर इरादे को धूल में मिलाने की पूरी काबिलियत है।शरीफ ने कहा, सेना के प्रमुख और रक्षा बलों के प्रमुख, फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर के नेतृत्व में, पाकिस्तानी सुरक्षा बल जोश के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना व्यवसायिक क्षमता, उच्च प्रशिक्षण और असरदार डिफेंसिव रणनीति से लैस है और किसी भी अंदरूनी या बाहरी चुनौती से निपटने की पूरी काबिलियत रखती है। प्यारे वतन की रक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
05:41 PM, 27-Feb-2026
पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हवाई हमला
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच रात भर चली भारी लड़ाई के बाद पाकिस्तान ने हवाई हमले किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी सैन्य प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि 22 अफगान सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार रात से अब तक 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि 274 तालिबान अधिकारियों और लड़ाकों को मार गिराया गया है।04:50 PM, 27-Feb-2026
तालिबान का दावा: अफगान हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमान
अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने कहा है कि पाकिस्तानी विमान उनके हवाई क्षेत्र के ऊपर उड़ रहे थे। समाचार एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है।03:33 PM, 27-Feb-2026