{"_id":"60c392fc4af66909824dac33","slug":"pakistan-23-killed-30-injured-after-bus-overturns-in-khujdar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : खुजदार जिले में बस पलटने से 23 लोगों की मौत, 30 लोग घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान : खुजदार जिले में बस पलटने से 23 लोगों की मौत, 30 लोग घायल
Fri, 11 Jun 2021 10:14 PM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:14 PM IST
सार
बस वाध से दादू की तरफ जा रही थी और यह घटना प्रांत के खुजदार जिले के खोरी में हुई। मौके पर ही 15 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को तेज गति से जा रही एक बस के पलटने से 23 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बस वाध से दादू की तरफ जा रही थी और यह घटना प्रांत के खुजदार जिले के खोरी में हुई। मौके पर ही 15 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद बचाव कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
घायलों को टीचिंग हॉस्पिटल खुजदार ले जाया गया जहां कुछ और लोगों की मौत हो गयी और मृतक संख्या बढ़कर 23 हो गयी। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर हैं। अधिकारियों ने बताया कि यात्री बस के तेज गति से चलने के दौरान ड्राइवर का वाहन पर संतुलन नहीं रहा और इस कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
इससे पहले 31 मई को पंजाब प्रांत के खानेवाल में एक यात्री बस के पलटने और फिसलकर पुल से नीचे गिर जाने के कारण उसमें यात्रा कर रहे छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 अन्य घायल हो गए थे। पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं और अधिकतर हादसे लापरवाही से वाहन चलाने, पुराने एवं जर्जर हालत वाले वाहनों और खराब सड़कों के चलते होते हैं।