फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak security forces kill 7 terrorists in restive KP province

Pakistan: सुरक्षा बलों का दावा- खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मार गिराए सात आतंकवादी, घुसपैठ की कर रहे थे कोशिश

Wed, 17 Apr 2024 11:39 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 17 Apr 2024 11:39 PM IST
सार

Pakistan: अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार आने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इस बीच, पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सात आंतकवादियों को मार गिराया।

विज्ञापन
Pak security forces kill 7 terrorists in restive KP province
पाकिस्तान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने बुधवार को अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सात आंतकवादियों को मार गिराया। सेना ने कहा कि आतंकवादी अफगानिस्तान से लगी देश की सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। 

विज्ञापन


सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने उत्तरी वजीरिस्तान के  कबायली जिले के स्पिनकई इलाके में पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास सात आतंकवादियों की गतिविधि का पता लगया। इसके बाद घुसपैठ कर रहे सभी सात आतंकवादी मारे गए। 
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किया गया। पाकिस्तान लगातार तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार से कहता रहा है कि वह अपने इलाके में सीमा प्रबंधन प्रभावी रूप से सुनिश्चित करे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सात आतंकवादी मारे जाने के बाद सेना ने अफगान सररकार से एक बार फिर आग्रह किया है कि वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करे और पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवादी कृत्यों के लिए अपनी धरती का इस्तेमाल न होने दे। आईएसपीआर के बयान में कहा गया, पाकिस्तान के सुरक्षा बल अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने और आतंकवाद के खतरे को कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 


अफगानिस्तान से लगे देश के अशांत क्षेत्र में इस अभियान को तब अंजाम दिया गया है, जब एक दिन पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने आतंकवाद से पैदा होने वाले खतरों को खत्म करने का संकल्प लिया। जनरल मुनीर मंगलवार को रावलपिंडी स्थित सेना मुख्यालय में आयोजित 264वें कोर कमांडरों के सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे थे। जहां उन्होंने कई आतंकवादी हमलों को विफल करने के लिए पाकिस्तानी सेना और अन्य कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के प्रयासों की सराहन की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed