फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak's poll body dismisses ex-PM Nawaz Sharif's plea to cancel notification of winner from constituency he lost

Pakistan: ईसीपी ने खारिज की नवाज की याचिका, विजेता उम्मीदवार की अधिसूचना रद्द करने की मांग की थी

Thu, 15 Feb 2024 10:07 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 15 Feb 2024 10:07 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान के चुनाव निकाय ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के विजेता की अधिसूचना को रद्द करने की मांग की थी। 

विज्ञापन
Pak's poll body dismisses ex-PM Nawaz Sharif's plea to cancel notification of winner from constituency he lost
नवाज शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ झटका दिया है। ईसीपी ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने पंजाब प्रांत के एक निर्वाचन क्षेत्र में विजयी उम्मीदवार की अधिसूचना रोकने की मांग की थी। पीटीआई समर्थित उम्मीदवार ने इस निर्वाचन क्षेत्र से नवाज को हराया था। 

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा के नेतृत्व में ईसीपी की दो सदस्यी पीठ ने सुनवाई की। पीठ ने नवाज शरीफ के अनुरोध को खरिज किया और पीएमएल-एन सुप्रिमो के वकील को अर्जी फिर से दायर करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार शाहजादा गुस्तासप खान ने एनए-15 (मानसेहरा) सीट पर 105,249 मतों से जीत दर्ज की। जबकि तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ 80,2382 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। खबर के मुताबिक, इस निर्वाचन क्षेत्र में हार के बात नवाज शरीफ ने गुस्तासप की जीत की अधिसूचना को चुनौती दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के एक प्रमुख अखबार की खबर के मुताबिक, निर्वाचन अधिकारी ने ईसीपी को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा कि निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम फॉर्म-45 के अनुसार एकत्रित किए गए हैं। नवाज शरीफ ने आठ फरवरी को हुए आम चुनाव में दो निर्वाचन क्षेत्रों एनए-15 (मानसेहरा) और एनए-130 (लाहौर) में चुनाव लड़ा था। एनए-130 पर उन्होंने 59 हजार मतों से जीत हासिल की। इसके बाद गुरुवार को नवाज शरीफ के वकील ने ईसीपी से याचिका को अस्वीकार न करने का आग्रह किया। जिस पर ईसीपी ने उन्हें फिर से आवेदन करने का निर्देश दिया। 

 
यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ की प्रधानमंत्री बनने की संभावना बढ़ गई। आम चुनाव में त्रिशंकु चुनाव परिणाम के बाद पीएमएल-एन अन्य दलों के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाने की ओर आगे बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed