{"_id":"66e55c0d8549cbb606038b2d","slug":"pak-na-speaker-said-parliament-lodges-as-sub-jail-for-arrested-lawmakers-of-former-pm-imran-khan-s-party-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: इमरान की पार्टी के गिरफ्तार सांसदों के लिए नेशनल असेंबली की लॉज होंगी उप-जेल, स्पीकर का एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: इमरान की पार्टी के गिरफ्तार सांसदों के लिए नेशनल असेंबली की लॉज होंगी उप-जेल, स्पीकर का एलान
Sat, 14 Sep 2024 03:19 PM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 14 Sep 2024 03:19 PM IST
सार
इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने पीटीआई के 10 गिरफ्तार सांसदों की रिमांड रद्द कर दी और उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान नेशनल असेंबली के स्पीकर अयाज सादिक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर ने यहां संसद लॉज को जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के सांसदों के लिए उप-जेल घोषित किया। गौरतलब है, हाल ही में इन सांसदों को आतंकवाद विरोधी अधिनियम और हाल ही में लागू किए गए शांतिपूर्ण सभा तथा सार्वजनिक व्यवस्था अधिनियम 2024 के तहत गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
दूसरी ओर, इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने पीटीआई के 10 गिरफ्तार सांसदों की रिमांड रद्द कर दी और उन्हें जेल भेज दिया।
संसद लॉज को उप-जेल घोषित किया
नेशनल असेंबली सचिवालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को गृह मंत्रालय के सचिव को लिखे पत्र में कहा, 'मुझे हाल ही में गिरफ्तार किए गए 10 पीटीआई सांसदों के संबंध में नेशनल असेंबली के स्पीकर द्वारा 11 सितंबर को जारी किए गए आदेश का संदर्भ देने का निर्देश दिया गया है ताकि वे राष्ट्रीय असेंबली के 9वें सत्र की बैठक में भाग ले सकें। स्पीकर ने प्रत्येक विधानसभा बैठक के बाद सांसदों को हिरासत में रखने के लिए इस्लामाबाद स्थित संसद लॉज को उप-जेल घोषित कर दिया है।'
विज्ञापन
इन लोगों को किया गया गिफ्तार
संगजानी में पार्टी की सार्वजनिक सभा के बाद विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार किए गए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सांसद शेर अफजल खान, मलिक मोहम्मद आमिर डोगर, मोहम्मद अहमद चट्ठा, मखदून जैन हुसैन कुरैशी, वकास अकरम, जुबैर खान वजीर, अवैस हैदर जाखड़, सैयद शाह अहद अली शाह, नसीम अली शाह और यूसुफ खान हैं।
विज्ञापन
संसद लॉज में हिरासत में रखा गया था
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सांसदों को संसद लॉज में उन्हें आवंटित कमरों में हिरासत में रखा गया था। बाद में, इन सांसदों को संगजानी और नून पुलिस थानों में विभिन्न आरोपों के तहत दर्ज मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया । उन्होंने आगे बताया कि उप-जेलों के भीतर और बाहर कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है और न ही कोई विशेष तैनाती है क्योंकि पुलिस पहले से ही वहां मौजूद है।
उन्होंने कहा कि गृह सचिव को जारी स्पीकर के लिखित निर्देशों के तहत, आवंटित कमरों को उप-जेल घोषित किया गया था और अब तक, इस संबंध में राजधानी प्रशासन या पुलिस से कोई आवश्यक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
स्पीकर ने निलंबित किए थे सुरक्षा अधिकारी
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली (एनए) के स्पीकर अयाज सादिक ने बुधवार को पांच सुरक्षा अधिकारियों को निलंबित किया था। यह कार्रवाई संसद भवन से विपक्षी सांसदों की गिरफ्तारी के मामले में की गई थी। ये सांसद जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी से जुड़े हैं।
संसद में घुसकर की थी पीटीआई सांसदों की गिरफ्तारी
रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ सुरक्षा अधिकारियों जो सादा कपड़े पहने हुए थे, उन्होंने संसद भवन में घुसकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सांसदों को गिरफ्तार किया था। इनमें पीटीआई के अध्यक्ष गौहर अली खान भी शामिल थे। इस कार्रवाई पर केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि सरकार की सहयोगी पार्टियों ने भी नाराजगी जताई थी। इसके बाद सादिक ने यह कार्रवाई की। सादिक पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के नेता हैं।
सरकार के सहयोगी दलों ने भी जताई नाराजगी
सरकार में सहयोगी पार्टियां पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) ने विपक्षी ने विपक्षी सांसदों की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई थी और चेतावनी दी थी कि इससे तनाव और बढ़ सकता है। सादिक ने इस घटना के बाद घोषणा की थी कि वह जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
सुरक्षा अधिकारी 120 दिनों के लिए निलंबित
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, जरूरी जांच के बाद स्पीकर सादिक ने कार्रवाई की थी। सुरक्षा अधिकारियों मुहम्मद इशफाक अशरफ, वकास अहमद औरत तीन अन्य कनिष्ठ सुरक्षा सहायक उबैदुल्लाह, वाहिद सफदर और मुहम्मद हारून को 120 दिनों के लिए निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान उन्हें नियमों के अनुसार वेतन और भत्ते मिलेंगे।
पीटीआई नेताओं और पुलिस में हुई थी झड़प
पीटीआई के नेताओं ने रविवार को इस्लामाबाद के बाहरी इलाकों में रैली की। जिसमें उन्होंने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री खान की रिहाई की मांग की और सड़कों प विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी। रैली के दौरान पीटीआई के कुछ नेताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। जिसके चलते कई पुलिसकर्मी घायल हुए।
रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं इमरान खान
इमरान खान पर कई कानूनी मामले चल रहे हैं और वह बीते एक साल से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। खान को पिछले साल पांच अगस्त को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था।