{"_id":"5de261c18ebc3e54807c4b8d","slug":"pak-minister-says-kartarpur-corridor-was-army-chief-bajwa-brainchild-not-imran","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर कॉरिडोर के पीछे पाक सेना प्रमुख बाजवा का दिमाग, खुद मंत्री ने खोली इमरान की पोल ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
करतारपुर कॉरिडोर के पीछे पाक सेना प्रमुख बाजवा का दिमाग, खुद मंत्री ने खोली इमरान की पोल
Sat, 30 Nov 2019 06:04 PM IST
अमित कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: अमित कुमार
Updated Sat, 30 Nov 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
पाक प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के मंत्री ने शनिवार को खुलासा किया है कि करतारपुर कॉरिडोर शुरू करने के पीछे उनके सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का दिमाग है। इससे पहले इमरान दावा कर चुके हैं कि इसे शुरू करने का आइडिया उनका था।
विज्ञापन
इसी महीने नौ नवंबर को गुरु नानक जंयती के मौके पर भारतीय सिख श्रद्धालुओं के लिए इमरान खान ने करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। उद्घाटन करते हुए इमरान ने कहा था, 'मुझे इस स्थान की अहमियत के बारे में जानकारी नहीं थी। मुझे एक साल पहले ही इस बारे में पता चला। मैं खुश हूं कि आपके लिए यह कर पाया।' पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार ने दावा किया था कि करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पहल प्रधानमंत्री इमरान खान ने की थी।
विज्ञापन
मगर पाकिस्तान के रेलवे मंत्री और इमरान के करीबी माने जाने वाले शेख रशीद ने सरकार के दावे के उलट बात की है। उन्होंने शनिवार को कहा कि इस कॉरिडोर को शुरू करने के पीछे सेना प्रमुख जनरल बाजवा का दिमाग था और भारत को यह हमेशा चुभता रहेगा।
विज्ञापन
शेख रशीद ने कहा, 'जनरल बाजवा ने इस कॉरिडोर को खोलकर भारत पर करारा हमला किया है। इस प्रोजेक्ट के जरिए पाकिस्तान ने शांति का माहौल बनाया और सिख समुदाय का प्यार जीता।' रशीद ने भारतीय मीडिया पर आरोप लगाया कि उसने जनरल बाजवा के सेवा विस्तार को जानबूझकर बड़ी खबर बनाया।
शेख रशीद ने माना कि इमरान सरकार को पाक सेना का समर्थन हासिल है। उन्होंने कहा, 'इमरान खान सरकार के अभी तीन साल बचे हैं और बाजवा को भी छह महीने नहीं बल्कि तीन साल का सेवा विस्तार मिला है। इसलिए हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।'