फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak minister come with army boot in TV show, Pak media watchdog bans TV anchor, show

टीवी कार्यक्रम में सेना का जूता लेकर पहुंचा पाक मंत्री, एंकर और शो पर लगा प्रतिबंध   

Thu, 16 Jan 2020 03:32 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: अमित कुमार Updated Thu, 16 Jan 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Pak minister come with army boot in TV show, Pak media watchdog bans TV anchor, show
पाक मंत्री फैजल वावदा - फोटो : social media

पाकिस्तान के एक टीवी शो में इमरान खान के प्रधानमंत्री ने विपक्षी पार्टियों को सेना का जूता दिखाकर उनका मजाक बनाया था। हालांकि मंत्री की यह हरकत टीवी शो और एंकर को भारी पड़ी है। पाकिस्तानी मीडिया पर नजर रखने वाली संस्था ने गुरुवार को शो और एंकर पर 60 दिनों का बैन लगा दिया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान सरकार में जल संसाधन मंत्री फैजल वावदा हाल ही में एआरवाई न्यूज पर आने वाले खाशिफ अब्बासी के कार्यक्रम 'आफ द रिकॉर्ड' में आए थे। इस दौरान उन्होंने नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी पीपीपी पर तंज कसने के लिए सेना का जूता टेबल पर रख दिया। इसका विरोध करते हुए पीपीपी नेता कमर जमान कायरा और पीएमएल-एन जावेद अब्बासी कार्यक्रम से उठकर चले गए। उन्होंने एंकर पर आरोप लगाए कि उन्होंने मंत्री की इस हरकत को रोकने की कोशिश भी नहीं की।
विज्ञापन


इस घटना का संज्ञान लेते हुए पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने शो को मीडिया कानून का उल्लंघन करने का दोषी पाया और इसके बाद काशिफ अब्बासी और उनके शो पर 60 दिनों का प्रतिबंध लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मंत्री फैजल वावदा ने एक अन्य टीवी शो में अपनी हरकत का बचाव किया और कहा कि विपक्ष को आइना दिखाने के लिए यह जरूरी था। खासतौर से पीएमएल-एन को, जो सेना की आलोचना करते हैं और संसद में आर्मी एक्ट का समर्थन करते हैं। हालांकि उन्होंने यह बात स्वीकार की, वह कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ गए थे। यहां तक कि प्रधानमंत्री इमरान खान को भी शो में जूता लेकर जाना पसंद नहीं आया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed