फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak Interior Minister Rana Sanaullah demands fair medical checkup of Imran Khan

पाकिस्तान: गृहमंत्री ने इमरान खान के दावे पर उठाए सवाल, बोले- गोली लगने की बात सच निकली तो छोड़ दूंगा राजनीति

Mon, 07 Nov 2022 10:58 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 07 Nov 2022 10:58 PM IST
सार

सनाउल्लाह ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार पीटीआई प्रमुख पर हमले की जांच का हिस्सा बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार इस्लामाबाद में लॉन्ग मार्च का सामना करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Pak Interior Minister Rana Sanaullah demands fair medical checkup of Imran Khan
पाकिस्तान के गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की 'निष्पक्ष चिकित्सा जांच' की मांग की, ताकि सत्यापित किया जा सके कि हत्या के असफल प्रयास के दौरान खान के पैर में चार गोलियां लगी थीं या नहीं। 

विज्ञापन


सनाउल्लाह ने संवाददाताओं से कहा, अगर यह साबित हो जाता है कि उन्हें चार बार गोली मारी गई तो मैं हमेशा के लिए राजनीति छोड़ दूंगा। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेता अपदस्थ प्रधानमंत्री की निष्पक्ष चिकित्सा जांच की मांग की। बता दें कि इमरान खाने ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की साजिश मौजूदा पाकिस्तान सरकार ने रची है। 
विज्ञापन


पंजाब प्रांत के वजीराबाद में गोली लगने के बाद इमरान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके एक दिन बाद चार नवंबर को लाहौर के एक अस्पताल में प्रेस को संबोधित करते हुए खान ने कहा था कि मुझे चार गोलियां लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान का इलाज करने वाले डॉ. फैसल सुल्तान ने पत्रकारों को बताया कि गोली लगने से घायल होने के कारण सत्तर वर्षीय पीटीआई नेता का पैर फ्रैक्चर हो गया। सुल्तान ने एक्स-रे दिखाया था, जिसमें खान के दाहिने पैर में फ्रैक्चर और उनकी जांग के दो किनारों में फंसी गोलियों के टुकड़े दिखाई दिए। 

बिना सबूत दिए पीटीआई नेता ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, आंतरिक (गृह) मंत्री सनाउल्लाह और इंटेलीजेंस के एक वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर ने उनकी हत्या की साजिश रची। हालांकि, प्रधानमंत्री शरीफ, सनाउल्लाह और पाकिस्तान की सेना ने खान के आरोपों को खारिज किया है। 

सनाउल्लाह ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार पीटीआई प्रमुख पर हमले की जांच का हिस्सा बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार इस्लामाबाद में लॉन्ग मार्च का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने पीटीआई के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि वह प्रदर्शनकारियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रांतीय अधिकारी लोगों को एक समूह को प्रदर्शन के लिए उकसा रहे हैं। 


पीटीआई का लॉन्ग मार्च गुरुवार से होगा शुरू
पाकिस्तान तहरीक-ए-इसाफ का लॉन्ग मार्च एक बार पिर गुरुवार से शुरू होगा। इमरान खान पर हमले के बाद रैली को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद रविवार को खबर सामने आई थी कि लॉन्ग मार्च मंगलवार से फिर शुरू होगा। लेकिन पार्टी ने एक बार फिर योजना में बदलाव करते हुए रैली को गुरुवार से फिर से शुरू करने की योजना बनाई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed