फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak govt recommends names of Imran Khan, 28 others be placed on ECL to stop them from fleeing

Pakistan: पाकिस्तान नहीं छोड़ पाएंगे इमरान समेत 28 लोग! नाम ECL में डालने की सिफारिश, सरकार ने कही यह बात

Wed, 22 Nov 2023 06:09 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 22 Nov 2023 06:09 PM IST
सार

Pakistan: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को अंतरिम सरकार ने खान समेत 28 लोगों के नाम एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) में डालने की सिफारिश की है। 

विज्ञापन
Pak govt recommends names of Imran Khan, 28 others be placed on ECL to stop them from fleeing
इमरान खान - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान की अंतरिम सरकार ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और 28 अन्य लोगों के नाम 'एग्जिट कंट्रोल लिस्ट' (ईसीएल) में डालने की सिफारिश की, ताकि उन्हें देश से भागने से रोका जा सके। सरकार ने भ्रष्टाचार के एक मामले में उनकी कथित संलिप्तता का हवाला देते हुए यह सिफारिश की है। 

विज्ञापन

देश के एक प्रमुख अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि संघीय मंत्रिमंडल की एक उप-समिति ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पीटीआई पार्टी के प्रमुख इमरान खान और 28 अन्य के नाम ईसीएल में रखने की सिफारिश की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में आरोप है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने उस पचास अरब रुपये को वैध बनाने के लिए बहरिया टाउन लिमिटेड से अरबों रुपये और सैकड़ों कनाल की जमीन हासिल की, जिसकी पहचान खान के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान ब्रिटेन द्वारा की गई और देश को लौटा दी गई। 

विज्ञापन

इमरान को इस साल के शुरुआत में इस मामले में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के परिसर से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। 

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख इमरान खान अभी गोपनीय राजनयिक केबल (साइफर) को लीक करने के मामले में अदियाला जेल में बंद हैं। उन्हें 14 नवंबर को दोबारा अल-कादिर ट्रस्ट मामले में 14 नवंबर को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के द्वारा गिरफ्तार किया गया था। 

देश के गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि संघीय मंत्रिमंडल की उप-समिति की बैठक में अंतरिम गृहमंत्री सरफराज बुगती और अन्य विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसने कहा, समिति ने विभिन्न विभागों और संस्थाओं द्वारा भेजे गए 41 लोगों के नाम ईसीएल में डालने की सिफारिश की है। एनएबी की सिफारिश पर इमरान खान समेत 29 लोगों के नाम ईसीएल में डालने की सिफारिश की गई है। 

इसके अलावा मंत्रालय ने कहा, 13 मामलों को ईसीएल से हटाने की सिफारिश भी की गई है। अदालतों ने ईसीएल से सात नामों को हटाने की मांग की है। इसने आगे कहा कि सिफारिशों को मंजूरी के लिए संघीय कैबिनेट को भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed