Pakistan: पाक सरकार का पूर्व ISI प्रमुख फैज पर आरोप, कहा- इमरान खान के कहने पर रची अशांति फैलाने की साजिश
हमीद 2019 से 2021 तक इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के महानिदेशक रहे थे। उन्हें आवासीय योजना घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद तीन सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों सहित कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान सरकार ने पूर्व ISI प्रमुख फैज हमीद पर जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ मिलकर देश में अशांति फैलाने का आरोप लगाया। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक देशभर में अशांति फैला रहे थे। इस साजिश का हिस्सा पूर्व आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) फैज हमीद भी थे।
हमीद 2019 से 2021 तक इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के महानिदेशक रहे थे। उन्हें आवासीय योजना घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद तीन सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों सहित कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।
तरार ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) हमीद और उनके अन्य साथियों के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। हमीद की गिरफ्तारी की सेना ने पारदर्शी जांच की थी, क्योंकि उनके पास आंतरिक जवाबदेही का अपना तंत्र है। सूचना मंत्री ने दावा किया कि पूर्व पाक पीएम इमरान खान ने इन लोगों के साथ मिलकर देश में अराजकता फैलाने की साजिश रची थी। तरार ने आरोप लगाया कि सबूत मिले हैं कि इमरान खान और फैज संपर्क में थे। इन्होंने देश में अशांति फैलाने की साजिश रची थी।
उन्होंने पूर्व मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार का जिक्र करते हुए कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई साकिब या निसार है, चीजें पारदर्शी रूप से आगे बढ़ेंगी। साकिब पर पीटीआई शासन को बढ़ावा देने और उनके राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने का आरोप लगता रहा है।
इमरान के करीबी होने का आरोप
लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद ने 2019 से 2021 तक इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के प्रमुख पद पर सेवाएं दी थीं, तब जेल में बंद इमरान खान प्रधानमंत्री थे। उन पर इमरान की शह पर राजनीतिक मामलों में दखल देने के आरोप लगे थे। सेना के मुताबिक, सैन्य अधिकारियों ने हमीद को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया और पद के कथित दुरुपयोग को लेकर उनके खिलाफ पाकिस्तान सेना अधिनियम के प्रावधानों के तहत कोर्ट मार्शल की कार्यवाही शुरू की गई है।
सेना के अनुसार, हमीद को टॉप सिटी हाउसिंग सोसाइटी के मालिक के घर पर कथित छापेमारी मामले में गिरफ्तार किया गया। सोसाइटी के मालिक ने पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय में दाखिल अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि 12 मई 2017 को जनरल हमीद के आदेश पर आईएसआई अधिकारियों ने इस्लामाबाद में टॉप सिटी हाउसिंग सोसाइटी के दफ्तर और उनके आवास पर छापेमारी कर हीरे-जवाहरात एवं नगदी समेत अन्य कीमती सामान जब्त कर लिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.