{"_id":"5d8b4ef18ebc3e93d56cc2cf","slug":"pak-foreign-minister-qureshi-wrote-letter-to-un-secretary-general-and-security-council-over-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर मामले पर पाक ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव और यूएन सुरक्षा परिषद को लिखा पत्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कश्मीर मामले पर पाक ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव और यूएन सुरक्षा परिषद को लिखा पत्र
Wed, 25 Sep 2019 05:09 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 25 Sep 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
शाह महमूद कुरैशी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को पत्र लिखकर जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के वैधानिक मामले को पेश किया। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि पत्र के साथ विस्तृत तथ्यात्मक दस्तावेज और अनुलग्नक संलग्न हैं जो पांच अगस्त को ‘अवैध, एकतरफा और दमनात्मक’ भारतीय कार्रवाई को उजागर करते हैं।
विज्ञापन
भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया था और इसे दो केंद्र शासित क्षेत्रों में विभाजित कर दिया था। पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण कर रहा है लेकिन भारत का कहना है कि अनुच्छेद 370 को खत्म करना उसका ‘अंदरूनी मामला’ है। नई दिल्ली ने इस्लामाबाद से कहा है कि हकीकत को स्वीकार करे और भारत विरोधी बयान बंद करे।
विज्ञापन
कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष वासिली नेबेन्जया को लिखे पत्र में कहा कि भारत की कार्रवाई का उद्देश्य कश्मीर में ‘जनसांख्यिकीय स्थिति में बदलाव’ लाना है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने कहा कि पत्र के माध्यम से न केवल कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघन के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवगत कराना है बल्कि जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर इसके व्यापक रुख को पेश करना भी है।