फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak court directs Islamabad IG to file report on detained journalist's police torture allegation

पाकिस्तान: पीएम इमरान के मंत्री की शिकायत पर वरिष्ठ पत्रकार को पुलिस ने दीं यातनाएं, हाईकोर्ट पहुंचा मामला 

Fri, 18 Feb 2022 05:57 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: Amit Mandal Updated Fri, 18 Feb 2022 05:57 PM IST
सार

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि बेग को थाना प्रभारी के कमरे में 15 लोगों ने बुरी तरह प्रताड़ित किया। इसे लेकर पत्नी ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई। 

विज्ञापन
Pak court directs Islamabad IG to file report on detained journalist's police torture allegation
पाकिस्तान पुलिस - फोटो : social Media

विस्तार

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को शहर के पुलिस प्रमुख को एक वरिष्ठ पत्रकार को पुलिस प्रताड़ना के आरोप पर 21 फरवरी तक रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया। इस पत्रकार को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। मोहसिन बेग को बुधवार को उनके घर से पुलिस और संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के अधिकारियों ने संचार मंत्री मुराद सईद की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। मुराद ने आरोप लगाया था कि पत्रकार ने एक टीवी टॉक शो के दौरान उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।

विज्ञापन


बेग पर लगाए गए आतंकवाद के आरोप, पत्नी ने दाखिल की याचिका 
गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश होने के दौरान बेग ने मीडिया से कहा कि पुलिस ने उन्हें शारीरिक प्रताड़ना दी। बेग की पत्नी द्वारा आतंकवाद के आरोप को खारिज करने और उनके खिलाफ लगाए गए अन्य आरोपों के खिलाफ दायर एक याचिका की इस्लामाबाद हाईकोर्ट द्वारा सुनवाई के दौरान यातना का मुद्दा उठा। 
विज्ञापन


याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि बेग को थाना प्रभारी (एसएचओ) के कमरे में 15 लोगों ने बुरी तरह प्रताड़ित किया। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अतहर मिनल्लाह ने इस्लामाबाद के महानिरीक्षक को 21 फरवरी तक पुलिसकर्मियों द्वारा यातना की औपचारिक रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया। उन्होंने यह भी आदेश दिया कि बेग की कानूनी पहुंच को रोका नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालाँकि, हाईकोर्ट ने यह कहते हुए याचिका को खारिज कर दिया कि केवल बेग ही अपने खिलाफ आतंकवाद के आरोपों को हटाने के लिए याचिका दायर कर सकते हैं और साथ ही बेग को याचिका दायर करने की अनुमति भी दी। एजेंसियों के कर्मियों ने बेग को गिरफ्तार करने के लिए सादे कपड़ों में उनके आवास पर छापा मारा था। इस दौरान हाथापाई हुई और बेग को बंदूक पकड़े और गोलियां चलाते देखा गया था।


बेटे ने कहा, लुटेरे घुसने का हुआ था अंदेशा 
उनके बेटे ने बाद में मीडिया को बताया कि उन्हें लगा कि लुटेरे घर में घुस गए हैं। बेग महिला एंकर घरेदा फारूकी द्वारा आयोजित टीवी वन कार्यक्रम के पैनलिस्ट में शामिल थे जिसमें प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा 10 मंत्रियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्रमाण पत्र देने के फैसले पर चर्चा हो रही थी। मुराद सईद के मंत्रालय को शीर्ष प्रदर्शनकर्ता के रूप में चुना गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed