{"_id":"6700133860c82dbca908e3e5","slug":"pak-authorities-shell-tear-gas-on-protesters-gathered-in-islamabad-on-imran-khan-s-call-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: इमरान के आह्वान पर इस्लामाबाद प्रदर्शन कर रहे PTI कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस का इस्तेमाल, कई गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: इमरान के आह्वान पर इस्लामाबाद प्रदर्शन कर रहे PTI कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस का इस्तेमाल, कई गिरफ्तार
Fri, 04 Oct 2024 09:39 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 04 Oct 2024 09:39 PM IST
सार
Pakistan: अधिकारियों ने प्रदर्शन को रोकने के लिए इस्लामाबाद और रावलपिंडी के कई हिस्सों में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कीं। इमरान खान पिछले एक साल रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की थी कि वे राजधानी के प्रसिद्ध स्थान पर एकत्र हों।
विज्ञापन
इस्लामाबाद में पीटीआई की रैली।
- फोटो : @PTIOfficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के अधिकारियों ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के आह्वान पर एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। ये प्रदर्शनकारी राजधानी के डी-चौक पर इकट्ठा हुए थे और खान की रिहाई की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी न्यायपालिका के साथ एकजुटता दिखा रहे थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने प्रदर्शन को रोकने के लिए इस्लामाबाद और रावलपिंडी के कई हिस्सों में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कीं। इमरान खान पिछले एक साल रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की थी कि वे राजधानी के प्रसिद्ध स्थान पर एकत्र हों।
विज्ञापन
इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक सैयद अली नासिर रिजवी ने मीडिया से कहा कि पुलिस ने इस्लामाबाद के सभी एंट्री प्वाइंट को बंद कर दिया है और करीब 30 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा, हम कानून को अपने हाथ में लेने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर के नेतृत्व में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के कार्यकर्ता डी-चौक की ओर बढ़ रहे थे। इस बीच गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि कोई भी कानून का उल्लंघन नहीं कर सकता है। नकवी ने कहा, कुछ अराजक तत्व राजनीतिक विरोध के नाम पर इस्लामाबाद में मार्च करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी उपाय किए हैं।
गंडापुर सरकार की अपीलों को नजरअंदाज करते हुए पेशावर से इस्लामाबाद की ओर बढ़ने वाले वाहनों के एक काफिले का नेतृत्व कर रहे थे। लेकिन उन्होंने रास्तों में बैरिकेड का सामना करना पड़ा। काफिले में बैरिकेड को हटाने के उपकरण भी शामिल थे।