फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak activist says Attacks on Hindu temples would not stop unless govt takes action against dacoits

Pak: पाक कार्यकर्ता ने कहा- जब तक सरकार डकैतों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती, हिंदू मंदिरों पर हमले नहीं रुकेंगे

Mon, 17 Jul 2023 11:23 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, कराची (पाकिस्तान)।
पीटीआई, कराची (पाकिस्तान)। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 17 Jul 2023 11:23 PM IST
सार

देश में अल्पसंख्यकों के मुद्दे उठाने वाले पाकिस्तान देरावर इत्तेहाद संगठन के प्रमुख शिव काछी ने कहा कि काशमोर के घौसपुर में रविवार को एक मंदिर पर हमला सिंध में पाकिस्तानी हिंदुओं की अग्निपरीक्षा की शुरुआत प्रतीत होता है।

विज्ञापन
Pak activist says Attacks on Hindu temples would not stop unless govt takes action against dacoits
पाकिस्तान में हिंदू मंदिर को फिर से बनाया गया निशाना (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

विज्ञापन

एक प्रमुख पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता ने सीमा हैदर जखरानी की घटना के जवाब में सिंध प्रांत में हिंदुओं को निशाना बनाए जाने पर चिंता व्यक्त की है और सरकार से हिंदू मंदिरों पर हमला करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

देश में अल्पसंख्यकों के मुद्दे उठाने वाले पाकिस्तान देरावर इत्तेहाद संगठन के प्रमुख शिव काछी ने कहा कि काशमोर के घौसपुर में रविवार को एक मंदिर पर हमला सिंध में पाकिस्तानी हिंदुओं की अग्निपरीक्षा की शुरुआत प्रतीत होता है।

विज्ञापन


कुछ डकैतों ने रविवार को सिंध प्रांत के काशमोर इलाके में एक हिंदू मंदिर पर रॉकेट लांचर से हमला कर दिया था। इससे कुछ दिन पहले काशमोर और घोटकी इलाकों में डकैतों ने सीमा के भारतीय व्यक्ति से ‘प्रेम’ में भारत जाने से जुड़े घटनाक्रम के बदले में हिंदू पूजास्थलों और समुदाय के सदस्यों पर हमले की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बच्चों की 30 वर्षीय मां सीमा एक हिंदू युवक के साथ रहने के लिए पिछले दिनों भारत पहुंच गई थी। दोनों की दोस्ती 2019 में ऑनलाइन गेम पबजी पर खेलते हुए हुई थी। उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक, वह 22 साल के सचिन मीणा के साथ दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रह रही है जहां सचिन किराने की दुकान चलाता है। जहां सीमा को अपने चार बच्चों, जिनकी उम्र सात साल से कम थी, के साथ नेपाल के रास्ते बिना वीजा के अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में चार जुलाई को गिरफ्तार किया गया था, वहीं सचिन को अवैध अप्रवासियों को शरण देने के लिए सलाखों के पीछे डाल दिया गया था।

काछी ने कहा, नदी घाटी वाले इलाकों में छिपकर रहने वाले डकैत रोजाना लाइव वीडियो जारी करके सीमा मामले का बदला लेने के लिए हिंदुओं को मारने, अगवा करने, उनके परिवार की महिलाओं का उत्पीड़न करने तथा उनके पूजास्थलों एव घरों पर हमले करने की धमकी दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, सीमा ने जो किया वह गलत है, लेकिन इसका हिंदुओं से क्या लेनादेना है? वह मुस्लिम महिला है जिसने व्यक्तिगत फैसला किया। सिंध में हिंदुओं को निशाना क्यों बनाया जाना चाहिए? काछी ने कहा कि हिंदू कई महीनों से सरकार और अधिकारियों का ध्यान हिंदू लड़कियों के अपहरण, जबरन इस्लाम में धर्मांतरण और बड़े मुस्लिम पुरुषों से शादी कराने के बढ़ते मामलों की ओर आकर्षित कर रहे थे। 


उन्होंने कहा, अब सीमा जखरानी ने जो किया है उससे हर पाकिस्तानी मुसलमान की भावनाएं आहत हुई हैं और हम भी मानते हैं कि वह गलत है, लेकिन हमारी महिलाओं और लड़कियों का क्या? काछी ने कहा कि जब तक सरकार डकैतों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करती, वे हिंदुओं और उनके पूजा स्थलों पर हमला करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed