फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Oxygen concentrator dispatched from America to india and it will reach delhi today

#LadengeCoronaSe: दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे 318 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर, कोरोना से जंग में साथ आया अमेरिका

Mon, 26 Apr 2021 01:55 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 26 Apr 2021 01:55 PM IST
सार

  • रविवार सुबह न्यूयॉर्क से भारत के लिए तीन सौ से अधिक ऑक्सीजन कंसनट्रेटर भेजे गए, जो दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
Oxygen concentrator dispatched from America to india and it will reach delhi today
अमेरिका से भारत आए 318 कंसनट्रेटर्स - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर से भारत बुरी तरह प्रभावित है रोज न जाने कितने ही लोग ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। देश में चल रहे ऑक्सीजन संकट को देखते हुए विकसित देशों ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। इसी कड़ी में अमेरिका ने 318 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर भारत भेजे, जो दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन


कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो पांच टन (5000 किलोग्राम) ऑक्सीजन सांद्रता को लेकर रवाना हो चुका था। यह सोमवार दोपहर वक्त दिल्ली आ गया है। कंसनट्रेटर ऐसा उपकरण है, जो हवा से ऑक्सीजन बनाता है। भारत में आज इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन





पिछले 24 घंटों में भारत में तीन लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं जो काफी घातक हो सकता है। बढ़ते विनाशकारी सक्रिय मामलों के बीच देश ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना कर रहा है। इस खेप के अलावा अन्य देश भी इस तरह की मदद भारत को पहुंचा रहे हैं।


अगले दो दिन में अमेरिका से आएंगे 600 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर
एयर इंडिया की अमेरिका से आने वाली दो उड़ानों में अगले दो दिन के दौरान 600 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर लाए जाएंगे। उड्डयन उद्योग के सूत्रों ने रविवार को बताया कि ये कंसनट्रेटर निजी प्रतिष्ठानों ने अमेरिकी कंपनियों से खरीदे हैं। इसके अलावा भी आगामी कुछ सप्ताह में एयर इंडिया ने निजी प्रतिष्ठानों के लिए 10 हजार ऑक्सीजन कंसनट्रेटर ढोने की योजना बनाई है।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने भी ऑक्सीजन कंसनट्रेटरों की ढुलाई किए जाने की पुष्टि की है। प्रवक्ता ने कहा कि एयर इंडिया के मालवाहक विमान अपने बड़े आकार और अंतरराष्ट्रीय संचालन के अनुभव के बूते बड़े पैमाने पर ऑक्सीजन उपकरणों की ढुलाई में अहम भूमिका निभाते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed