फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Oxford changes his 100 year old scholarship rules after allegations of discrimination

ऑक्सफोर्ड पर छात्रों ने लगाया भेदभाव का आरोप, बदली 100 साल पुरानी परंपरा

Mon, 14 Jan 2019 10:26 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 14 Jan 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Oxford changes his 100 year old scholarship rules after allegations of discrimination
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में बीते 100 साल से चली आ रही एक परंपरा को अब खत्म कर दिया गया है। ये परंपरा है फेलोशिप की। जो केवल महिलाओं को ही दी जा रही थी। छात्रों ने लिंगभेद का आरोप लगाया था कि फाइन आर्ट्स के क्षेत्र में उन्हें स्कॉलरशिप नहीं दी जा रही है।


loader

इन क्षेत्रों में महिलाओं को मिल रही थी स्कॉलरशिप

विश्वविद्यालय में महिलाओं को फाइन आर्ट्स, म्यूजिक और साहित्य में बीते 100 सालों से स्कॉलरशिप मिल रही थी। ये स्कॉलरशिप छात्रों को नहीं मिल रही थी। छात्रों के आरोप के बाद उनकी मांग को मान लिया गया है। यानी अब वो भी स्कॉलरशिप पाने के हकदार होंगे।

इस एक्ट का हो रहा था उल्लंघन

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है छात्रों को स्कॉलरशिप न देने से रोजगार समानता एक्ट का उल्लंघन हो रहा था। स्कॉलरशिप की शर्तों को 10 जनवरी से लागू किया गया है। इस जुनियर फेलोशिप की घोषणा ब्रिटिश पुरातत्वविद और ऑक्सफोर्ड ग्रेजुएट डेविड रांडेल मैकाइवर ने पत्नी जोआना रांडेल की याद में की गई थी। जिसमें फाइन आर्ट्स, म्यूजिक और साहित्य के पाठ्यक्रमों में स्कॉलरशिप दी जा रही थी। 

प्रोफेसर ने उठाए सवाल

जहां विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने इस नए फैसले का स्वागत किया है। वहीं यहां की प्रोफेसर एलिजाबेथ कुलिंगफोर्ड ने इसपर सवाल खड़े किए हैं। खुद भी फेलोशिप से पढ़ाई करने वाली एलिजाबेथ का कहना है कि एक या दो फैसले से संस्था को खतरा तो नहीं है और समानता भी मिलनी चाहिए लेकिन ये कोई महान फैसला नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज हमेशा से ही पुरुष प्रधान रहा है। महिलाएं आसानी से कॉलेज तक नहीं आ पाती हैं, उनके लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है।

समानता को बढ़ावा देने की हर कोशिश हो रही है

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में समानता को बढ़ावा देने के लिए कई कोशिशें की जा रही हैं। जैसे महिला शिक्षकों की भर्ती और उनके कल्याण के लिए नए कार्यक्रमों की शुरुआत। इसके अलावा यहां ही और शी की बजाय झी का संबोधन की पहल भी की गई है। ऐसा लड़के और लड़कियों के बीच भेदभाव को खत्म करने के लिए किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed