फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Over 350 million corona infected in world, Umrah Yatra begins in Saudi Arabia

दुनिया में 3.50 करोड़ पार कोरोना संक्रमित, सऊदी अरब में उमरा यात्रा हुई शुरू

Mon, 05 Oct 2020 02:09 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 05 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Over 350 million corona infected in world, Umrah Yatra begins in Saudi Arabia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा रविवार को 3.50 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 10.38 लाख से ज्यादा हो गई। महामारी की चपेट में आए 2.61 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं, विश्व में कुल सक्रिय मामले 79.75 लाख हैं, जिनमें 66,287 मरीजों की हालत गंभीर है। इस बीच, सऊदी अरब में कोरोना प्रतिबंधों में ढील देने के साथ रविवार से मक्का में उमरा यात्रा शुरू हो गई। पहले दिन उमरा करने पारंपरिक सफेद लिबास में लोगों का एक छोटा जत्था पहुंचा। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब ने मार्च से जारी पाबंदियों में ढील दी है, इसके बाद रविवार से रोजाना अधिकतम 6 हजार लोगों को यहां इबादत करने की अनुमति मिल गई है। हालांकि, सऊदी सरकार ने पहले चरण में केवल सऊदी नागरिकों को ही अनुमति दी है और प्रत्येक व्यक्ति केवल तीन घंटे ही परिसर में रह सकता है। मक्का की मस्जिद में कोविड-19 के मद्देनजर सभी एहतियात बरते जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



मस्जिद आने से पहले यात्री को ऑनलाइन आवेदन कर समय लेना होगा। उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब ने मार्च की शुरुआत में कोविड-19 महामारी के चलते मक्का में उमरा करने पर रोक लगा दी थी, जिसमें शामिल होने दुनिया भर के लाखों मुसलमान हर साल मक्का पहुंचते हैं।

जर्मनी : 2,279 नए मामले
जर्मनी में 2,279 के नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,99,237 हो गई है।

ब्रिटेन : 12,872 नए केस
ब्रिटेन में शनिवार को एक दिन में 12,872 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,80,017 हो गई है, वहीं मृतक 42 हजार से ज्यादा हो गए हैं। 


फ्रांस : एक दिन में रिकॉर्ड 16,972 मामले
फ्रांस में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 16,972 मामले दर्ज किए गए। शुक्रवार को यहां 12,448 नए मामले सामने आए थे। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,06,625 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 49 लोगों की मौत भी हुई है, जिससे यहां मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 32198 हो गया है।

मेक्सिको : 388 की मौत
मेक्सिको में शनिवार को कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 7,57,953 हो गई। एक दिन में 388 लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 78,880 हो गया है। 

श्रीलंका : दो शहरों में कर्फ्यूू
कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने के बाद श्रीलंका के 2 शहरों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यूू लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि लगभग छह महीने के अंतराल के बाद कोरोना के सामुदायिक मामलों का पता चला है, जिसके बाद दो पश्चिमी प्रांतीय कस्बों ये कर्फ्यूू लगाया गया है। श्रीलंका में कोरोना वायरस के 3,395 संक्रमित मरीज हैं, जबकि 13 लोगों की अब तक जान जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed