फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Over 100 kills in drone attack on Syria military academy News Updates

Syria Drone Attack: सीरिया में सैन्य अकादमी पर ड्रोन से बमबारी, 100 से ज्यादा लोगों की मौत, दर्जनों घायल

Thu, 05 Oct 2023 11:39 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 05 Oct 2023 11:39 PM IST
सार

सीरिया के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इस हमले में सैनिक और नागरिक दोनों मारे गए हैं। रक्षा मंत्रालय के बयान में इसका जिक्र नहीं किया गया है कि इस हमले को किस समूह ने अंजाम दिया है। देश के रक्षा और विदेश मंत्रालय ने साझा बयान में कहा है कि इस हमले को पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
Over 100 kills in drone attack on Syria military academy News Updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

युद्धग्रस्त सीरिया में बृहस्पतिवार को एक सैन्य अकादमी पर ड्रोन से बमबारी में करीब 100 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। बताया जाता है कि सैन्य समारोह से सीरिया के रक्षा मंत्री के जाने के कुछ ही मिनट बाद ड्रोन बम बरसाने लगे। इसे सीरियाई सैन्य ठिकानों पर अब तक का सबसे खूनी हमला माना जा रहा है। सीरिया पिछले 12 वर्षों से गृहयुद्ध की त्रासदी से जूझ रहा है।

विज्ञापन


सीरिया के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इस हमले में सैनिक और नागरिक दोनों मारे गए हैं। रक्षा मंत्रालय के बयान में इसका जिक्र नहीं किया गया है कि इस हमले को किस समूह ने अंजाम दिया है। देश के रक्षा और विदेश मंत्रालय ने साझा बयान में कहा है कि इस हमले को पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने मध्य सीरिया के हुम्स प्रांत में स्थित सैन्य अकादमी पर बमबारी को आंतकी हमला करार दिया है। हालांकि, अभी किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं, सीरियाई सरकारी बलों ने पूरे दिन आतंकियों के कब्जे वाले इदलिब क्षेत्र पर भारी बमबारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में जलते हुए दिखे शव
सैन्य अकादमी में समारोह के लिए सजावट करने वाले एक चश्मदीद ने बताया कि समारोह के बाद लोग आंगन में चले गए और विस्फोटकों की चपेट में आ गए। हमें नहीं पता कि बमबारी कैसे की गई। उन्होंने कहा कि बमबारी के बाद जमीन पर लाशें बिखरी हुई थीं। वहीं, सोशल मीडिया पर साझा किए गए फुटेज में एक परिसर में बहुत से लोग खून से लथपथ पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि कुछ शव जलते हुए दिख रहे हैं।

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि इस हमले में 100 से अधिक लोग मारे गए और 125 घायल हुए हैं। सीरिया सरकार का समर्थन करने वाले गठबंधन के सूत्र ने कहा कि मरने वालों की संख्या लगभग 100 है।


अमेरिका ने सीरिया में मार गिराया तुर्किये का ड्रोन
वहीं, अमेरिका के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने गुरुवार को नाटो सहयोगी तुर्किये के एक ड्रोन को मार गिराया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस ड्रोन को सीरिया में अमेरिकी बलों के लिए संभावित खतरा माना जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed