फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Over 100 dolphins dead in Amazon as it hits record-high temperature

Amazon: पश्चिमी देशों में रिकॉर्ड ऊंचाई पर तापमान, अमेजन में पानी इतना गर्म कि सैकड़ों डॉल्फिन की गई जान

Mon, 02 Oct 2023 10:38 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्राजिलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्राजिलिया Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 02 Oct 2023 10:38 AM IST
सार

अमेजन नदी वर्तमान में रिकॉर्ड उच्च तापमान से जूझ रही है। इसकी वजह से इसमें रह रहे जीवों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। यहां सैकड़ों डॉल्फिन की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Over 100 dolphins dead in Amazon as it hits record-high temperature
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

इस साल ब्राजील रिकॉर्ड उच्च तापमान का सामना कर रहा है। आमजनों के साथ ही जानवरों -पशु पक्षियों को काफी परेशानी हो रही है। बढ़ते तापमान के कारण पानी भी खौलता जा रहा है, जिसके कारण पिछले सात दिनों में अमेजन में 100 से अधिक डॉल्फिन मरी हुई मिली हैं। 

विज्ञापन

पानी का तापमान 103 डिग्री फारेनहाइट दर्ज किया गया है। ब्राजील की मामिरौआ संस्थान के अनुसार, डॉल्फिन टेफे झील में मरी हुई मिली हैं। 

विज्ञापन

जीवों के लिए परेशानी
अचानक इतनी बड़ी संख्या में डॉल्फिन की मौतों को लेकर संस्थान ने कहा कि अमेजन में सूखा और बढ़ता तापमान इसका कारण हो सकता है। गौरतलब है, अमेजन नदी वर्तमान में रिकॉर्ड उच्च तापमान से जूझ रही है। इसकी वजह से इसमें रह रहे जीवों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सही कारण बताना जल्दबाजी
संस्थान ने कहा, ‘इन मौतों का एकदम सटीक जबाव देना अभी जल्दबाजी होगी। हालांकि, हमारे विशेषज्ञों की माने तो यह निश्चित रूप से सूखे और टेफे झील में उच्च तापमान से जुड़ा हुआ है। 

बचाने की मुहिम में जुटे 
एक रिपोर्ट के अनुसार, शोधकर्ता और वैज्ञानिक जिंदा डॉल्फिन को सुरक्षित बचाने के लिए लैगून और तालाबों से निकालकर उन्हें नदी में भेज रहे हैं। यहा का पानी और जगहों से थोड़ा ठंडा है। हालांकि, यह दोनों ही जगह काफी दूर हैं। इसकी वजह से स्थानांतरित करने वाली मुहिम आसान नहीं है। 

वायरस की हो जांच
मामिरौआ इंस्टीट्यूट के एक शोधकर्ता आंद्रे कोएल्हो का कहना है कि ऐसे डॉल्फिन को अन्य नदियों में स्थानांतरित करना सुरक्षित नहीं है। उन्हें कहीं और भेजने से पहले वहां की जांच कर ली जाए कि वहां वायरस तो मौजूद नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा कम से कम 59 नगर पालिकाओं ने अमेजन में पानी के औसत स्तर से नीचे की सूचना दी है। इसकी वजह से नदी से मछली पकड़ने की गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed