फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   our elderly people killed while collecting free flour in Pakistan Punjab province

Pakistan: पंजाब में चार बुजुर्गों की मौत का सबब बना 'मुफ्त का आटा', इमरान की पार्टी बोली - यह आज का पाकिस्तान

Sat, 25 Mar 2023 07:26 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 25 Mar 2023 07:26 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने इन मौतों और इस योजना की निंदा की है। पीटीआई पंजाब की अध्यक्ष डॉक्टर यास्मीन राशिद ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि यह आज का पाकिस्तान है जहां लोग मुफ्त का आटा पाने के लिए अपनी जान गंवा रहे हैं।

विज्ञापन
our elderly people killed while collecting free flour in Pakistan Punjab province
पाकिस्तान में आटे के लिए मारामारी - फोटो : PTI

विस्तार

पाकिस्तान में आए दिन आर्थिक स्थिति बिगड़ती ही जा रही है। महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि भुखमरी की नौबत आ गई है। कहा जा रहा है कि लगभह आधे पाकिस्तानी परिवारों को दो जून की रोटी भी नहीं मिल पा रही है। देश में आटे की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसे देखते हुए सरकार ने सरकारी वितरण केंद्रों पर मुफ्त आटा देने की योजना शुरू की है। इस बीच, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अधिकारियों ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब प्रांत में पिछले कुछ दिनों में सरकारी वितरण केंद्रों से मुफ्त आटा लेने की कोशिश के दौरान कम से कम चार बुजुर्गों की मौत हुई है। देश के पूर्व पीएम की पार्टी पीटीआई ने इसकी आलोचना की है।

विज्ञापन


यहां हुईं मौतें
पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आसमान छूती महंगाई को मात देने के लिए विशेष रूप से पंजाब प्रांत में गरीबों के लिए एक मुफ्त आटा योजना शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ के कारण बीते कुछ दिनों में कई लोगों की मौत हुई है। इनमें मुल्तान, मुजफ्फरगढ़ और फैसलाबाद शहरों के केंद्र शामिल हैं। जहां पिछले कुछ दिनों में मुफ्त गेहूं का आटा लेने के प्रयास में चार बुजुर्गों की मौत हो गई और कई बेहोश हो गए।
विज्ञापन


इस वजह से हुईं मौतें
पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि मुफ्त आटा वितरण के लिए बनाए गए केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ और सुविधाओं की कमी के कारण ये घटनाएं हुईं हैं। उन्होंने बताया कि जिन चार बुजुर्गों की मौत हुई है उनमें से दो की मौत भगदड़ के कारण हुई और अन्य दो घंटों तक लाइन में खड़े रहने के कारण थक कर मर गए। वहीं, यह भी सामने आया है कि पुलिस मुफ्त आटा मांग रहे लोगों को कतार में खड़ा करने के लिए उन पर लाठीचार्ज भी कर देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान खान की पार्टी ने की इसकी आलोचना
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने इन मौतों और इस योजना की निंदा की है। पीटीआई पंजाब की अध्यक्ष डॉक्टर यास्मीन राशिद ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि यह आज का पाकिस्तान है जहां लोग मुफ्त का आटा पाने के लिए अपनी जान गंवा रहे हैं।




शहबाज शरीफ कर रहे मुफ्त आटा वितरण केंद्रों का दौरा
वहीं, मुफ्त आटा वितरण केंद्रों पर घोर कुप्रबंधन का पीएम शहबाज शरीफ ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने इस बाबत प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इन केंद्रों का दौरा करना शुरू कर दिया है। आज यानी शनिवार को उन्होंने सरगोधा शहर का दौरा किया और फ्री आटा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बांटे जाने वाले आटे की थैलियों की गुणवत्ता और वजन की जांच की और लोगों से बात की। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को आटा वितरण केन्द्रों पर खासतौर से बुजुर्गों को सुविधा प्रदान करने के भी निर्देश दिये।


इसे भी पढ़ें- Pakistan: पाकिस्तान में आटे की भारी किल्लत, सब्सिडी वाला एक पैकेट 3100 रुपये में, धक्कामुक्की में एक की मौत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed