फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   operation sindoor Pakistan dossier shows india struck more targets than revealed

ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने जितना बताया उससे कहीं अधिक ठिकानों को सेना ने बनाया निशाना, PAK डोजियर में खुलासा

Tue, 03 Jun 2025 05:14 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 03 Jun 2025 05:14 PM IST
सार

पाकिस्तान के डोजियर से खुलासा हुआ है कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत जितने ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया था, उससे कहीं अधिक गहराई तक जाकर हमले किए गए थे और सात अतिरिक्त ठिकानों को भी निशाना बनाया गया था।

विज्ञापन
operation sindoor Pakistan dossier shows india struck more targets than revealed
ऑपरेशन सिंदूर - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने पिछले महीने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था। इस सैन्य अभियान के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया था। इसके अलावा, 11 एयरबेस को भी निशाना बनाया गया था। हालांकि, पाकिस्तान के एक आधिकारिक दस्तावेज (डोजियर) में नया खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


डोजियर में इन सात नए ठिकानों को हुआ खुलासा
दरअसल, पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जवाब में 'ऑपरेशन बुनयान उन मरसूस' चलाया था। इससे जुड़े डोजियर में उसने स्वीकार किया है कि भारत ने सात अतिरिक्त ठिकानों पर भी हमले किए। डोजियर में दिखाए गए नक्शों में पेशावर, झांग, सिंध में हैदराबाद, पंजाब में गुजरात, बहावलनगर, अटक और छोर इलाकों पर हमले दिखाए गए हैं। पिछले महीने हवाई हमलों के बाद मीडिया ब्रीफिंग में भारतीय वायु सेना या सैन्य महानिदेशक (डीजीएमओ) ने इन स्थानों का जिक्र नहीं किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Shashi Tharoor: 'हमें मनाने की जरूरत नहीं', ट्रंप के दावे पर शशि थरूर की दो टूक, पाकिस्तान को भी लताड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नए खुलासे से पता चलता है कि भारत ने जिन इलाकों में हमले करने की बात की स्वीकार की थी, उससे कहीं अधिक गहराई में जाकर हमले किए गए थे। इससे यह बात भी समझ में आती है कि पाकिस्तान ने भारत से संघर्ष विराम की गुहार क्यों लगाई थी। इस खुलासे से पाकिस्तान के उस दावे पर भी सवाल खड़ा होता है, जिसमें उसने कहा था कि उसने भारत को बड़ा नुकसान पहुंचाया। 

  
कुछ ठिकानों के नाम न बताना भारत की रणनीति?
भारतीय सशस्त्र बलों ने इससे पहले कई मीडिया ब्रीफिंग में ऑपरेशन सिंदूर की विस्तार से जानकारी दी थी और बताया था कि ये हमले कितनी सटीकता और योजना से किए गए। अब यह माना जा रहा है कि भारत की ओर से कुछ ठिकानों के नाम न बताना एक रणनीतिक फैसला था, जिससे पाकिस्तान खुद ही नुकसान की असली तस्वीर उजागर करे और भविष्य में वह कोई झूठा दावा न कर सके।

ये भी पढ़ें: Pakistan: आपदा में खोजा अवसर, पाकिस्तान में भूकंप के बाद 200 से ज्यादा कैदी जेल से भागे

भारत ने इन ठिकानों पर हमले का किया था जिक्र
इससे पहले, मैक्सार टेक्नोलॉजीज की ओर जारी की गई सैटेलाइट तस्वीरों में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किए गए सटीक हवाई हमलों से हुए नुकसान को दिखाया गया था। भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था। जिन ठिकानों पर हमले हुए थे, उनमें बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) का मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का प्रशिक्षण केंद्र भी शामिल हैं। इसके अलावा जिन अन्य जगहों को निशाना बनाया गया उनमें मुजफ्फराबाद, कोटली, रावलकोट, चकस्वारी, भिंबर, नीलम घाटी, झेलम और चकवाल शामिल थे।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed