फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Operation Prosperity Guardian US announced the creation of an international coalition against Houthi attacks

Operation Prosperity Guardian: लाल सागर में हूती हमलों का जवाब देने के लिए साथ आए ये देश, चलाएंगे अभियान

Tue, 19 Dec 2023 08:03 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 19 Dec 2023 08:03 AM IST
सार

रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने अपने एक बयान में कहा कि ऑपरेशन प्रॉस्पेरिटी गार्डियन यूके, स्पेन, बहरीन, कनाडा, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, नॉर्वे और सेशेल्स जैसे कई देशों को लाल सागर में सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एक साथ ला रहा है।

विज्ञापन
Operation Prosperity Guardian US announced the creation of an international coalition against Houthi attacks
Llyod Austin - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका ने लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार पर हूती हमलों के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने की घोषणा की है। 'ऑपरेशन प्रॉस्पेरिटी गार्डियन' में बहरीन, कनाडा, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, नॉर्वे,सेशेल्स, स्पेन, यूके और यूएस शामिल है। 
विज्ञापन


अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने ऑपरेशन प्रॉस्पेरिटी गार्डियन को एक नई सुरक्षा पहल बताया है। हूती समूह ने कई मर्चेंट जहाजों पर हमला किया है। उन्हें क्षेत्र में अपना रास्ता बदलने के लिए मजबूर किया है। लाल सागर में कमर्शियल शिपिंग की रक्षा के लिए अमेरिका और अन्य नौसैनिक बल पहले से ही काम कर रहे हैं, लेकिन नए टास्क फोर्स से सुरक्षा बढ़ाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने अपने एक बयान में कहा, 'ऑपरेशन प्रॉस्पेरिटी गार्डियन यूके, स्पेन, बहरीन, कनाडा, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, नॉर्वे और सेशेल्स जैसे कई देशों को लाल सागर में सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एक साथ ला रहा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


हूती ने किया अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन
ऑपरेशन प्रॉस्पेरिटी गार्डियन को विशेष रूप से टास्क फोर्स 153 द्वारा प्रबंधित किया जाएगा। यह लाल सागर, यमन के पास बाब-एल-मंडेब जलडंमरूमध्य और एडेन की खाड़ी की रक्षा करता है। मीडिया से बात करते हुए ऑस्टिन ने सोमवार को कहा कि लाल सागर में जहाजों को परेशान कर हूती ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया है। इसलिए हम इस खतरे से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने की कार्रवाई कर रहे हैं। यह केवल अमेरिका का मुद्दा नहीं है। यह अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है और इसका समाधान भी अंतरराष्ट्रीय तरीके से होना चाहिए। 


उन्होंने बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय नेताओं से इस मुद्दे पर बात करेंगे। सात अक्तूबर को हमास के आतंकियों ने इस्राइल पर हमला किया था, तब से हूती अन्य समूहों के साथ मिलकर अमेरिकी संपत्तियों पर हमला करने की कोशिश कर रहा है। हूती ने लाल सागर में कई कमर्शियल जहाजों पर हमला किया है। बता दें कि हर साल लगभग 10 प्रतिशत व्यापार लाल सागर से ही होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed