फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   operation kaveri sudan indian evacuation continue amid ceasefire

Operation Kaveri: सूडान से निकला भारतीयों का 10वां जत्था, कई लोगों की आंखों में दिखे खुशी के आंसू

Fri, 28 Apr 2023 04:48 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खार्तूम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खार्तूम Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 28 Apr 2023 04:48 PM IST
सार

सूडान में तीन दिन का सीजफायर चल रहा था, जिसे गुरुवार रात फिर से अगले 72 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। सऊदी अरब और अमेरिका ने इस सीजफायर को लेकर मध्यस्थता की।

विज्ञापन
operation kaveri sudan indian evacuation continue amid ceasefire
सूडान से लौटे भारतीय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीयों का 10वां जत्था सूडान से सऊदी के शहर जेद्दाह के लिए रवाना हो गया है। इस जत्थे में 135 यात्री शामिल हैं। बता दें कि सूडानी आर्मी और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेस के बीच 72 घंटे का सीजफायर बढ़ाने पर सहमति बन गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारतीय वायुसेना के सी-130जे विमान ने पोर्ट सूडान से जेद्दाह के लिए उड़ान भरी है, जिसमें भारतीयों के 10वें जत्थे के 135 लोग सवार हैं। इस बीच, ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीयों का एक और जत्था भारत पहुंच गया है। एक दूसरी सी-17 फ्लाइट से 392 भारतीय नई दिल्ली पहुंचे हैं।  

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जेद्दाह में मौजूद
वहीं सूडान से जेद्दाह पहुंच रहे भारतीयों के स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन जेद्दाह में मौजूद हैं। वी मुरलीधरन ने इससे पहले अपने एक ट्वीट में बताया था कि उन्होंने जेद्दाह एयरपोर्ट पर भारतीयों के आठवें जत्थे को रिसीव किया है। इस जत्थे में सूडान में स्थित भारतीय दूतावास के कर्मचारियों के परिजन भी शामिल हैं, जिन्होंने युद्ध ग्रस्त सूडान से निकलने के बाद राहत की सांस ली। सूडान में करीब  तीन हजार भारतीय रह रहे थे, ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही भारत का ऑपरेशन कावेरी सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


जेद्दाह से बेंगलुरु के लिए निकले 362 भारतीय
362 भारतीयों का एक जत्था सऊदी अरब के जेद्दाह से बेंगलुरु के लिए निकल गया है। भारत के विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'सूडान से निकाले गए 362 भारतीयों को जेद्दाह से बेंगलुरु के लिए रवाना करते हुए बेहद खुशी हो रही है। ये लोग हक्की पिक्की जनजाति से ताल्लुक रखते हैं।' बता दें कि  कर्नाटक की हक्की पिक्की जनजाति के 31 लोग सूडान में फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित निकाला गया। साथ ही 392 भारतीय जेद्दाह से दिल्ली आ रहे हैं। भारतीयों के 10 जत्थे सूडान से सुरक्षित जेद्दाह पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूडान में सीजफायर
बता दें कि सूडान में तीन दिन का सीजफायर चल रहा था, जिसे गुरुवार रात फिर से अगले 72 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। सऊदी अरब और अमेरिका ने इस सीजफायर को लेकर मध्यस्थता की। साथ ही अमेरिका, सऊदी अरब, नॉर्वे, ब्रिटेन, यूएई के डिप्लोमैट्स ने इस सीजफायर को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। जिसके बाद दोनों पक्ष इसके लिए तैयार हो गए। हालांकि पहले से जारी सीजफायर के दौरान भी हिंसा की घटनाएं हुईं लेकिन इतनी राहत रही कि विदेशी लोगों को सूडान से निकालने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। 


बता दें कि सूडान में सेना प्रमुख अब्देल फतह अल बुरहान और उनके डिप्टी और पैरामिलिट्री फोर्स रैपिड सपोर्ट फोर्स के मुखिया कमांडर मोहम्मद हमदान दागलो के बीच लड़ाई छिड़ी हुई है। इस लड़ाई में अब तक सैंकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed