फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Operation Empty Plate in China to stop food wastage

चीन का 'ऑपरेशन एम्प्टी प्लेट', खाना बर्बाद करने पर लगेगा एक लाख तक का जुर्माना

Fri, 25 Dec 2020 07:38 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 25 Dec 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
Operation Empty Plate in China to stop food wastage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

भारत समेत दुनिया के कई छोटे- बड़े देशों को आंखें दिखाने वाले चीन में अब खाद्यान्न संकट की स्थिति गंभीर हो गई है। अब इस समस्या से निपटने के लिए चीन सरकार ने एक नई नीति लागू की है। इसके तहत खाना बर्बाद करने पर लोगों और होटल-रेस्त्रां पर जुर्माना लगाया जाएगा। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इसे 'ऑपरेशन एम्प्टी प्लेट' ( Operation Empty Plate ) नाम दिया है। इसका उद्देश्य लोगों को इस बात के लिए प्रेरित करना है कि उतना ही खाएं, जितने की जरूरत है।

विज्ञापन


चीन में खाने की बर्बादी किस हिसाब से हो रही है, इसका अंदाजा एक रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। इसमें कहा गया है कि केवल शंघाई और बीजिंग में लोग हर साल इतना खाना बर्बाद करते हैं, जितने में करीब पांच करोड़ लोगों को पूरे साल तक खाना खिलाया जा सकता है। ऊपर से अमेरिका के साथ चल रहे ट्रेड वार ने उसके आयात-निर्यात पर असर डाला है और बाकी देशों के साथ भी उसके संबंधों में खटास आई है। वहीं, कोरोना महामारी ने भी आग में घी डालने का काम किया है।

विज्ञापन

एक लाख तक का लग सकता है जुर्माना

चीन सरकार की इस नई नीति के अनुसार, रेस्त्रां में खाना खाने के लिए जाने वाले लोग, सदस्यों की संख्या से ज्यादा डिश का ऑर्डर नहीं कर सकेंगे। मतलब, अगर चार लोग किसी रेस्त्रां में खाने गए हैं तो उन्हें अधिकतम चार डिश ही ऑर्डर करने की अनुमति होगी। वहीं, प्लेट में खाना छोड़ने पर 10 हजार युआन (करीब 1.12 लाख रुपये) तक का जुर्माना लगया जा सकता है। इसके साथ ही प्लेट में खाना छोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए रेस्त्रांओं को अधिकार दिए जाएंगे।

खाद्य संकट का सामना कर रही चीन की सरकार लोगों की खाना बर्बाद करने की आदत में बदलाव लाना चाहती है। दूसरी ओर, खाने की बर्बादी की समस्या के साथ चीन की सरकार देश में बढ़ती मोटापे की समस्या से भी परेशान है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार देश में 50 करोड़ से अधिक लोग ओवर वेट हैं, यानी उनका वजन सामान्य से अधिक है। साल 2002 में चीन में मोटापे की दर 7.1 फीसदी थी, जो साल 2020 में बढ़कर 16.4 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed