फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Open Letter to Oxford University demanding to change definition of Women and Sexist

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को खुला खत, 'वूमन' और 'सेक्सिस्ट' की परिभाषा बदलने की मांग

Fri, 06 Mar 2020 06:38 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 06 Mar 2020 06:38 AM IST
विज्ञापन
Open Letter to Oxford University demanding to change definition of Women and Sexist

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) से ठीक पहले महिला कार्यकर्ता समूहों ने मिलकर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को एक खुला पत्र लिखकर एक बार फिर डिक्शनरी से ‘वूमन’ शब्द के ‘सेक्सिस्ट’ होने की परिभाषा बदलने की मांग की है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में इनके पर्यायवाची शब्दों को रूप में ‘बिच’ और ‘मेड’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल की निंदा की गई है। इस पर यूनिवर्सिटी ने बदलाव की बात मान ली है।

विज्ञापन


ब्रिटेन के अखबार ‘द गार्जियन’ के मुताबिक, महिलावादी पार्टी नेताओं ने 12 अन्य दलों के साथ मिलकर ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में ‘वूमन’ और ‘सेक्सिस्ट’ शब्द के अर्थ की पत्र लिखकर आलोचना की है। जबकि पुरुष यानी मैन शब्द की परिभाषा बहादुरी, साहस और कठोरता जैसे उदाहरणों से की गई है। पत्र में कहा गया है कि इस तरह की परिभाषा से महिलाएं हतोत्साहित होंगी और इससे महिलाओं की नकारात्मक तस्वीर पेश होती है। पत्र में लिखा गया कि परिभाषा बदलने से लैंगिक समानता पर बड़ा असर देखा जा सकता है।

विज्ञापन

आगामी दिनों में दिखेंगे बदलाव

इसके बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि इन दोनों ही शब्दों की परिभाषा अब बदली जा रही हैं। प्रवक्ता ने बताया कि आगामी दिनों में सभी प्लेटफॉर्मों पर ये बदलाव देखे जा सकेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि इसमें थोड़ा वक्त लगेगा क्योंकि ये रातोंरात नहीं बदले जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन याचिका में 32 हजार हस्ताक्षर

इस संबंध में 32 हजार से भी ज्यादा लोगों ने जियोवानार्डी की ऑनलाइन याचिका पर दस्तखत भी किए हैं। इस याचिका में कहा गया है कि ऑक्सफोर्ड की इंगलिश डिक्शनरी ने वूमन को परिभाषित करने के लिए जो उदाहरण दिए हैं वे बहुत ही निराशाजनक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed