फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   One person killed in a small plane crash in North Texas America

अमेरिका: उत्तरी टेक्सास में विमान दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Wed, 23 Dec 2020 03:02 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 23 Dec 2020 03:02 AM IST
विज्ञापन
One person killed in a small plane crash in North Texas America
plane crash - सांकेतिक तस्वीर

अमेरिका के उत्तरी टेक्सास में सोमवार को एक छोटा विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने बताया कि ‘व्हीलर एक्सप्रेस सिटी’ विमान ग्रैंड ‘प्रेयरी म्यूनिसपल एयरपोर्ट’ से उड़ान भरने के बाद हवाईअड्डे से करीब 1.61 किलोमीटर पश्चिम में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह हवाईअड्डा डलास के पश्चिम में स्थित है।

विज्ञापन


ग्रैंड प्रेयरी के दमकल विभाग के प्रमुख रॉबर्ट फाइट ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि विमान तेजी से नीचे गिरा और एक टेलीफोन के खंभे से जा टकराया और फिर सड़क पर चल रहा एक ट्रक उसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ट्रक में सवार व्यक्ति को मामूली चोट आई हैं। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि क्या विमान आपात स्थिति में उतरा था या उसमें कोई गड़बड़ी आई थी। शुरुआती जांच से यह पता चला है कि विमान में दो लोग सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed