फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   one Arrested in connection with the killing of Indian Man at Texax US news in hindi

US: टेक्सास में भारतीय नागरिक की हत्या मामले में एक गिरफ्तार, डकैती के दौरान आरोपी ने मारी थी गोली

Tue, 25 Jun 2024 10:17 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 25 Jun 2024 10:17 AM IST
सार

आरोपी की पहचान डेवोंटा मैथिस के तौर पर की गई है। उसने दसारी गोपीकृष्ण को सिर समेत शरीर के कई जगहों पर कई बार गोली मारी थी।

विज्ञापन
one Arrested in connection with the killing of Indian Man at Texax US news in hindi
अमेरिकी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में टेक्सास के एक स्टोर में डकैती के दौरान एक 32 वर्षीय भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में टेक्सास की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह घटना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यानी की 21 जून को प्लेजेंट ग्रोव, डलास के गैस स्टेशन सुविधा स्टोर पर घटी। मृतक की पहचान दसारी गोपीकृष्ण के तौर पर की गई है, जो आंध्र प्रदेश का रहने वाला था। वह आठ महीने पहले ही अमेरिका आया था। पुलिस ने इस मामले में एक 21 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


आरोपी की पहचान डेवोंटा मैथिस के तौर पर की गई है। उसने दसारी गोपीकृष्ण को सिर समेत शरीर के कई जगहों पर कई बार गोली मारी थी। पुलिस ने उसपर हत्या का मामला दर्ज किया है। डकैती के दौरान मैथिस स्टोर पर पहुंचा। वह काउंटर के पास गया और गोपीकृष्ण को गोली मार दी। गोली लगने के बाद गोपीकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


गोपीकृष्ण अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता था। महावाणिज्य दूत डीसी मंजूनाथ ने इस घटना की पुष्टि की थी। उन्होंने गोपीकृष्ण के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "भारतीय नागरिक दसारी गोपीकृष्ण के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। प्लेजेंट ग्रोव में एक डकैती के दौरान उन्हें गोली मार दी गई थी। हम उनके स्थानीय परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं।" हालांकि, टेक्सास में हुए इस घटना ने डलास में रहने वाले हिंदू समुदाय को बहुत ज्यादा प्रभावित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed