फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   On sexual assault allegations Trump said she is not my type

यौन शोषण के आरोपों को ट्रंप ने किया खारिज, महिला लेखक को कहा- 'वो मेरे टाइप की नहीं है'   

Tue, 25 Jun 2019 08:27 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 25 Jun 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
On sexual assault allegations Trump said she is not my type
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेखिका ई. जीन कैरोल द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों का खारिज कर दिया है। उन्होंने इन आरोपों को "पूरी तरह झूठा" बताते हुए कहा है कि "वो मेरे टाइप की नहीं है।" ट्रंप ने एक अमेरिकी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा, "मैं बड़े सम्मान के साथ कहूंगा कि नंबर एक, वो मेरे टाइप की नहीं है। नंबर दो, ये सब हुआ ही नहीं। ठीक है?"

विज्ञापन


ट्रंप के ऐसा कहने से पहले कैरोल ने कहा, "सभी महिलाओं के साथ यही हुआ, उन्होंने खारिज कर दिया, उन्होंने पलट दिया, हमला किया और धमकी दी। इसके बाद हर कोई इसे भूल जाता है जब तक कि अगली महिला ना आए। मैं इससे तंग आ गई हूं।"
विज्ञापन


बता दें बीते कई दशकों से कैरोल ऐसी 16वीं महिला हैं जो सार्वजनिक तौर पर ट्रंप पर यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। कई महिलाएं तो 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले सामने आई थीं। ट्रंप भी सभी आरोपों को खारिज करते आए हैं और महिलाओं को झूठा बताते रहे हैं। कैरोल का कहना है कि वह ट्रंप को व्हाइट हाउस में देखकर हैरान हैं और कुछ नहीं कर सकतीं, केवल अपनी कहानी ही बता सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कैरोल ने आरोप लगाया है कि 1990 के दशक में उनके साथ ट्रंप ने दुष्कर्म किया था। ट्रंप का कहना है कि वह ई. जीन कैरोल नाम की इस महिला से कभी नहीं मिले हैं। ट्रंप ने महिला पर आरोप लगाया है कि वह नई किताब बेचने के लिए उनपर ऐसे आरोप लगा रही है। 

क्या कहना है कैरोल का?

न्यूयॉर्क पत्रिका में छपे लेख में कैरोल ने कहा है कि वह ट्रंप से 1995 के आखिर और 1996 की शुरुआत में मिली थीं। ये मुलाकात बर्जडोर्फ गुडमैन (डिपार्टमेंट स्टोर कंपनी) में हुई थी। कैरोल कहती हैं कि उन्होंने ट्रंप को रियल एस्टेट टायकून के रूप में पहचाना और ट्रंप ने उन्हें कहा था कि वह किसी लड़की के लिए तोहफा खरीदने आए हैं। इसी दौरान ट्रंप ने उनके साथ दुष्कर्म किया। 

जानकारी के मुताबिक उस वक्त ट्रंप और कैरोल की उम्र 50 साल के करीब थी। और ट्रंप की पत्नी मार्ला मेपल्स थीं। कैरोल का कहना है कि उन्होंने घटना के बारे में अपने दो दोस्तों को बताया था, जिनमें से एक ने उन्हें पुलिस स्टेशन जाने के लिए कहा। लेकिन एक अन्य दोस्त ने इसके उलट कहा कि "भूल जाओ! उसके (ट्रंप) पास 200 वकील हैं। वो तुम्हें दफना देगा।"



कैरोल ने लेख में जिन छह पुुरुषों पर यौन शोषण का आरोग लगाया है, ट्रंप उनमें से एक हैं। ट्रंप के अलावा उन्होंने लेस मूनव्स पर भी यौन शोषण का आरोप लगाया है। जो सीबीएस के पूर्व सीईओ हैं। उन्होंने यौन शोषण के आरोप लगने के बाद साल 2018 में इस्तीफा दे दिया था। कैरोल ने लेख में ट्रंप को अपने जीवन का 'सबसे भयंकर अंतिम पुरुष' बताया है और लिखा है कि उन्होंने 'उस दिन के बाद से कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए हैं।' अब कैरोल का कहना है कि ट्रंप द्वारा किए गए अपराध पर वह बोलती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed