फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   On imposing 100% tariff on countries buying Russian energy including China Trump says I never said percentage

US Tariffs: 'मैंने कभी प्रतिशत नहीं कहा, लेकिन...', चीन समेत रूसी ऊर्जा खरीदारों पर 100% टैरिफ पर ट्रंप

Wed, 06 Aug 2025 06:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 06 Aug 2025 06:13 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विभिन्न मुद्दों पर बात की। उन्होंने चीन समेत रूसी ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ बढ़ाने के सवाल पर कहा कि मैंने कभी प्रतिशत नहीं कहा, लेकिन हम इस पर काफी कड़ा कदम उठाएंगे। देखते हैं आने वाले समय में क्या होता है। कल हमारी रूस के साथ बैठक है। 

विज्ञापन
On imposing 100% tariff on countries buying Russian energy including China Trump says I never said percentage
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

चीन समेत रूसी ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ बढ़ाने के सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि वह आने वाले समय में हालात देखेंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी भी टैरिफ का कोई प्रतिशत तय नहीं किया है। 

विज्ञापन


ये बात ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही, जो 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी। जब उनसे रूसी ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने के बारे में पूछा गया तो, ट्रंप ने जवाब दिया, 'मैंने कभी प्रतिशत नहीं कहा, लेकिन हम इस पर काफी कड़ा कदम उठाएंगे। देखते हैं आने वाले समय में क्या होता है। कल हमारी रूस के साथ बैठक है। देखते हैं क्या होता है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: जज ने ट्रंप प्रशासन को दिया झटका, प्राकृतिक आपदाओं के लिए निर्धारित चार अरब डॉलर के पुनर्वितरण पर लगाई रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत जैसे मजबूत देश से रिश्ते बिगाड़ने का खतरा मोल ले रहे ट्रंप: हेली
इस बीच, संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने ट्रंप की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ट्रंप रूस से तेल खरीदने पर टैरिफ बढ़ाने की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने चीन को छूट दी है और भारत जैसे मजबूत दोस्त देश से रिश्ते बिगड़ने का खतरा मोल ले रहे हैं। निक्की हेली ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'भारत को रूस से तेल नहीं खरीदना चाहिए, लेकिन चीन- जो अमेरिका का विरोधी है और रूस-ईरान का सबसे बड़ा तेल खरीदार है, उसे 90 दिनों के लिए टैरिफ से छूट मिल गई है। चीन को छूट न दें और भारत जैसे अच्छे सहयोगी से रिश्ते मत बिगाड़िए।'

ट्रंप ने भारत पर टैरिफ 25% काफी ज्यादा बढ़ाने को कहा
एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि चूंकि भारत अभी भी रूस से तेल खरीद रहा है, इसलिए वह अगले 24 घंटों में भारत से आने वाले सामान पर टैरिफ को 25% से 'काफी ज्यादा' बढ़ा सकते हैं। ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कहा, 'वे युद्ध मशीन को बढ़ावा दे रहे हैं, और अगर वे ऐसा करने जा रहे हैं, तो मुझे खुशी नहीं होगी।'


रूस से अमेरिका के रसायन और उर्वरक आयात पर क्या बोले ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता कि अमेरिका रूस से रसायन और उर्वरक मंगवाता है। उन्होंने यह बात उस समय कही जब भारत ने दावा किया कि अमेरिका अपने परमाणु उद्योग, उर्वरक और रसायन सेक्टर के लिए रूस से यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड खरीद रहा है। जब इस बारे में ट्रंप से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता। हमें इसकी जांच करनी होगी।'

ये भी पढ़ें: Trump: भारतीय दवा उद्योग को झटका दे सकते हैं ट्रंप; 18 महीनों में 150 से 250 फीसदी तक टैरिफ लगाने की योजना

मैंने पिछले पांच महीनों में पांच युद्धों को रोका: ट्रंप
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने आगे कहा कि रूस-यूक्रेन का जो युद्ध चल रहा है, वो जो बाइडेन की वजह से है। हम इस युद्ध से बाहर निकलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। मैंने पिछले पांच महीनों में पांच युद्धों को रोका है। और सच कहूं तो मैं चाहता हूं कि यह छठा युद्ध भी रुक जाए। ट्रंप ने आगे कहा कि मैंने बाकी युद्धों को कुछ ही दिनों में खत्म किया था, उनमें भारत और पाकिस्तान का संघर्ष भी शामिल था। मैं पूरी लिस्ट बता सकता हूं, लेकिन आप भी उस लिस्ट को जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed