{"_id":"667c2af44b38d624190aee81","slug":"on-his-first-china-visit-maldives-trade-minister-highlights-close-india-ties-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Maldives: एक ही झटके से बदले मालदीव के सुर, चीन में भारत का गुणगान करते दिखे मालदीव के मंत्री","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India-Maldives: एक ही झटके से बदले मालदीव के सुर, चीन में भारत का गुणगान करते दिखे मालदीव के मंत्री
Wed, 26 Jun 2024 08:21 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 26 Jun 2024 08:21 PM IST
सार
India-Maldives: मालदीव के व्यापार मंत्री मोहम्मद सईद अपने पहले चीन यात्रा पर हैं, जहां वो भारत के साथ मालदीव के घनिष्ठ संबंधों की चर्चा करते दिखे हैं। बता दें कि मोहम्मद सईद का ये बयान उस वक्त आया है, जब हाल ही में मालदीव के राष्ट्रपति भारत दौरे से वापस लौटे हैं।
विज्ञापन
चीन में भारत का गुणगान करते दिखे मालदीव के मंत्री
- फोटो : X/@em_saeed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन की अपनी पहली यात्रा पर पहुंचे मालदीव के वरिष्ठ मंत्री ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की हाल ही में भारत यात्रा और अपने देश की पर्यटन-निर्भर अर्थव्यवस्था के लिए भारत के महत्वतता के बारे में बात की है। दलियान में 15वें विश्व आर्थिक मंच में शामिल होने पहुंचे मालदीव के आर्थिक विकास और व्यापार मंत्री मोहम्मद सईद ने एक टीवी को दिए गए साक्षात्कार में कहा, कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने दोहराया कि भारत हमारा सबसे करीबी पड़ोसी बना हुआ है।
मालदीव में भारत का बहुत निवेश है- सईद
दलियान में डब्ल्यूईएफ में शामिल होने पहुंचे मालदीव के मंत्री ने कहा कि भारत और मालदीव के बीच लंबे समय से संबंध हैं। भारत हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है, खासकर अंतर्गामी पर्यटन के मामले में। वहीं मालदीव और भारत के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, मालदीव में भारत का बहुत निवेश है, खासकर पर्यटन क्षेत्र में।
हाल ही में भारत दौरे पर आए थे राष्ट्रपति मुइज्जू
दरअसल, नई दिल्ली से स्वदेश लौटने पर राष्ट्रपति मुइज्जू ने प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा को मालदीव के लिए महत्वपूर्ण सफलता बताया था। मोहम्मद मुइज्जू ने इस बात पर भी जोर दिया कि दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध मालदीव और मालदीव के नागरिकों के लिए समृद्धि लाएंगे और उन्होंने भविष्य में सफल द्विपक्षीय संबंधों के लिए आशा व्यक्त की।
विज्ञापन
चीन की यात्रा करने वाले मालदीव के पहले मंत्री
बता दें कि मोहम्मद सईद चीन की यात्रा करने वाले मालदीव के पहले मंत्री हैं, इससे पहले जनवरी में राष्ट्रपति मुइज्जू ने बीजिंग का दौरा किया था। यह दौरा सुर्खियों में रहा था क्योंकि यह भारत द्वारा उपहार में दिए गए दो हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर विमान का संचालन करने वाले 80 से अधिक भारतीय सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने की उनकी मांग की पृष्ठभूमि में हुआ था।
भारतीयों ने चलाया था #बायकॉटमालदीव अभियान
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू जो चीन के समर्थक हैं, जिन्होने भारत विरोधी नारों के बीच सत्ता हासिल करने के बाद उनके देश को उस वक्त तगड़ा झटका लगा था, जब प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से लक्षद्वीप द्वीप समूह की एक तस्वीर पोस्ट करने के बाद तीन अधिकारियों द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी के बाद, कई मशहूर हस्तियों सहित कई भारतीयों ने #बायकॉटमालदीव अभियान चलाया, जिसका असर अभी भी जारी है और इस मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई है।