फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Oman says US-Iran talks over Tehran's nuclear programme 'will not now take place

Iran-US: इस्राइली हमलों के कारण अमेरिका और ईरान के बीच रविवार को होने वाली वार्ता रद्द, ओमान ने जारी किया बयान

Sat, 14 Jun 2025 09:56 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मस्कट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मस्कट Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 14 Jun 2025 09:56 PM IST
सार

रविवार को ईरान और अमेरिका के बीच तेहरान में चल रहे परमाणु कार्यक्रम को लेकर वार्ता होनी थी।  इस्राइली हमलों के चलते ईरान इस वार्ता से पीछे हट गया है। ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी ने पुष्टि की है कि अमेरिका और ईरान के बीच रविवार को होने वाली परमाणु वार्ता रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन
Oman says US-Iran talks over Tehran's nuclear programme 'will not now take place
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए बताया कि ईरान और अमेरिका के बीच तेहरान में चल रहे परमाणु कार्यक्रम को लेकर जो वार्ता होनी थी, वह अब नहीं होगी। उन्होंने बताया कि यह वार्ता रविवार को ओमान की राजधानी मस्कट में प्रस्तावित थी, लेकिन इस्राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद इसे रद्द कर दिया गया है। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि वर्तमान में चल रहे इस्राइली हमलों के बीच किसी भी तरह की बातचीत "अवांछनीय और अनुचित" होगी। ओमान अब तक इन वार्ताओं में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था।

विज्ञापन


मस्कट में रविवार को होने वाली वार्ता अब नहीं होगी- ओमान
बदर अल-बुसैदी ने कहा, ईरान-अमेरिका के बीच मस्कट में रविवार को होने वाली वार्ता अब नहीं होगी। लेकिन हम यह मानते हैं कि स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता कूटनीति और संवाद ही है। बताया गया कि मस्कट में यह वार्ता का छठा दौर होता, यदि शुक्रवार को इस्राइल द्वारा ईरान पर सैन्य कार्रवाई नहीं की गई होती।
विज्ञापन


ईरान की अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस को चेतावनी
ईरान ने इस्राइल के सहयोगी देशों अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस को भी चेताया है। ईरान ने कहा है कि अगर इस्राइल पर दागी जाने वाली उसकी मिसाइलों को रोकने में वे मदद करते हैं तो उनके क्षेत्रीय सैन्य ठिकानों पर भी हमला किया जाएगा। गौरतलब है कि शुक्रवार की रात अमेरिका ने कई ईरानी मिसाइलों को आसमान में ही मार गिराया था, जो इस्राइल को लक्ष्य कर दागी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूस ने तनाव कम करने में मदद की पेशकश की
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अपने ईरानी समकक्ष सैयद अब्बास अघारची से फोन पर बात की और इस्राइल के हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए रूस मदद करने के लिए तैयार है। रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रूस ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए काम करना जारी रखने के लिए तैयार है।

ईरानी हमले में तीन लोगों की मौत
इससे पहले, इस्राइल के हमलों के जवाब ने ईरान ने शुक्रवार की देर रात से शनिवार तड़के तक तेल अवीव और यरूशलम समेत इस्राइल के कई शहरों पर 200 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। इसमें एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हुए। सात इस्राइली सैनिक भी घायल हुए हैं। वहीं, तेहरान में, ईरानी सरकारी टीवी ने बताया कि एक आवासीय परिसर पर हुए हमले में 20 बच्चों सहित लगभग 60 लोग मारे गए हैं। इस्राइल के दो दिन के हमले में ईरान में 138 लोग मारे गए हैं और 320 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मारे गए लोगों में ईरान के सेना प्रमुख समेत 20 सैन्य कमांडर और छह परमाणु वैज्ञानिक भी शामिल हैं।

भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
ईरान, इस्राइल और फलस्तीन में भारतीय दूतावास और प्रतिनिधि कार्यालय ने वहां रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। ईरान और इस्राइल में बढ़ते टकराव के बीच भारतीयों से सतर्क रहने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है। साथ ही सुरक्षा सलाहों को मानने को कहा है। भारतीयों की मदद के लिए इमरजेंसी नंबर भी जारी किए हैं और किसी भी आपात स्थिति में संपर्क करने की सलाह दी है।
 

ईरान ने मिसाइलें दागना जारी रखा तो उसे जलाकर खाक कर देंगे : इस्राइली रक्षा मंत्री
इस्राइल और ईरान के बीच शनिवार को दूसरे दिन भी टकराव जारी रहा। इस्राइल के परमाणु ठिकानों पर हमले के जवाब में ईरान ने शुक्रवार की रात तेल अवीव और यरूशलम समेत कई इस्राइली शहरों पर 150 से अधिक मिसाइलें दागीं। इस्राइल ने इनमें से ज्यादातर को हवा में ही नष्ट कर दिया, लेकिन कुछ निशाने पर गिरी भीं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। इस्राइल ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने मिसाइल हमले बंद नहीं किए तो उसे जलाकर राख कर देंगे।

इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने मिसाइलें दागना जारी रखा, तो तेहरान जल जाएगा। ईरान को इस्राइली नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। शनिवार को इस्राइली सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान में और ठिकानों को निशाना बनाने की धमकी देते हुए शनिवार को कहा कि उसके लड़ाकू विमान हमले कि लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed