फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   OIC reprimanded for running agenda for Pakistan

United Nations: पाकिस्तान के लिए एजेंडा चलाने पर ओआईसी को फटकार, भारत भी नहीं रहा पीछे

Sun, 05 Mar 2023 04:48 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जिनेवा।
एजेंसी, जिनेवा। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 05 Mar 2023 04:48 AM IST
सार

मानवाधिकार परिषद के 52वें सत्र के उच्चस्तरीय खंड में जवाब देने के अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए जेनेवा में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव सीमा पुजानी ने ओआईसी प्रतिनिधि की ओर से दिए गए बयान को सिरे से खारिज किया।

विज्ञापन
OIC reprimanded for running agenda for Pakistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को लेकर इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के अवांछित संदर्भों को खारिज कर दिया। साथ ही, पाकिस्तान को नई दिल्ली के खिलाफ नापाक एजेंडा चलाने के लिए अपने मंच का इस्तेमाल करने देने के लिए उस पर निशाना भी साधा। 

विज्ञापन


मानवाधिकार परिषद के 52वें सत्र के उच्चस्तरीय खंड में जवाब देने के अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए जेनेवा में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव सीमा पुजानी ने ओआईसी प्रतिनिधि की ओर से दिए गए बयान को सिरे से खारिज किया। पुजानी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ओआईसी के बयान के संबंध में, हम केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के अनुचित संदर्भों को खारिज करते हैं। 
विज्ञापन


यूएन में भारत की फटकार
भारत ने पाकिस्तान के दुष्प्रचार का संयुक्त राष्ट्र में करारा जवाब दिया है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र की ओर से घोषित वैश्विक आतंकियों व आतंकी गुटों का सबसे बड़ा मेजबान होने का गौरव हासिल है। उसकी नीतियां दुनिया में हजारों लोगों की मौत के लिए प्रत्यक्ष जिम्मेदार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed